- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वीट ने कैटरीना कैफ के साथ शुरू किया अपना नया कैम्पेन
नई दिल्ली, अप्रैल 27, 2022: त्वचा के बाल हटाने वाले उत्पादों की विश्व में अग्रणी निर्माता कंपनी वीट, ने अपनी ब्रांड एंबेसडर कैटरीना कैफ के साथ आज से एक नया कैम्पेन शुरू किया है। यह कैम्पेन साथ आज की आधुनिक, बहुआयामी, युवा महिलाओं को वीट्स कोल्ड वैक्स स्ट्रिप्स से लैस करने और उनकी जरूरतों को पूरी करने पर केंद्रित है।
लोकप्रिय फिल्म निर्माता पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, कैम्पेन ‘द बेटर वे टू वैक्स’ उन महिलाओं की बात करता है जो तपती गर्मी के महीनों में तेज और प्रभावी तरीके से बालों को हटाने के लिए एक बेहतर उपाय चाहती हैं। उपयोग में आसानी और घर पर अच्छे परिणाम मिलने के कारण वीट कोल्ड वैक्स स्ट्रिप्स महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कोल्ड वैक्सिंग आम तौर पर प्रयोग किए जाने वाले हॉट शुगर वैक्सिंग की तुलना में बेहतर परिणाम देती है, इसके साथ ही यह असुविधा और गड़बड़ी को कम करता है और समय खराब होने से बचाता है। यह उन महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है जो रिजल्ट से कोई समझौता किए बिना बालों को हटाने के लिए तेज उपाय की तलाश में हैं।
कैम्पेन के बारे में बात करते हुए, श्री दिलेन गांधी, रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर, साउथ एशिया – हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, रेकिट, ने कहा, “हम समझते हैं कि आज की बहुआयामी महिलाएं रिजल्ट से समझौता किए बिना नए, उपयोग में आसान उपायों के साथ अपनी जिंदगी सरल बनाना चाहती है। हम कैटरीना कैफ के साथ अपना नया कैम्पेन #द बेटर वे टू वैक्स लॉन्च करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह उन महिलाओं की बात करता है और उन्हें प्रेरित करता है जो जानती हैं कि वे जीवन में क्या चाहती हैं और आत्मविश्वास के साथ इसे हासिल भी करती हैं। यह कैम्पेन उन महिलाओं की ताकत दिखाने का हमारा तरीका है जो कभी भी समझौता नहीं करती हैं और जो कुछ भी करती हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ चाहती हैं। वीट कोल्ड वैक्स स्ट्रिप्स बेहतरीन तरीके से बालों को हटाने का एक सुविधाजनक और प्रभावी तरीका पेश करने वाला एक आसान उपाय है।”
लॉन्च के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री और कारोबारी, कैटरीना कैफ ने कहा, “वीट एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जो मेरी जैसी उन महिलाओं में साफ झलकता है, जो कई जिम्मेदारियां एक साथ निभा रही हैं और अपनी खास जरूरतों के लिए एक आसान और प्रभावी समाधान की तलाश में हैं। वीट के साथ मेरा लंबा सफर हमारे जुड़ाव को और भी खास बनाता है। मैं नए कैम्पेन #द बेटर वे टू वैक्स का इंतजार कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे पसंद करेंगे।”
निर्देशक, लेखक और विज्ञापन फिल्म निर्माता पुनीत मल्होत्रा ने कहा, “मैं वीट के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। यह एक ऐसा ब्रांड है जो खुद की अभिव्यक्ति का जश्न मनाता है और पुरुषों एवं महिलाओं दोनों को उनकी त्वचा के बाल हटाने के लिए एक खास उपाय पेश करता है। #द बेटर वे टू वैक्स के साथ, हमने कैटरीना के एक नए व्यक्तिव को दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश की है और दर्शकों को यह दिखाने का प्रयास किया है कि वे अपने व्यस्त दैनिक जीवन में विभिन्न भूमिकाओं को किस प्रकार संभालती हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से विज्ञापन का निर्देशन करने और वीट के साथ इस सफर का हिस्सा बनने में बहुत मजा आया।”
हवास ग्रुप इंडिया के चेयरमैन और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर बॉबी पवार ने कहा, “कैम्पेन इस सोच के साथ बनाया गया है कि आज की महिलाएं न केवल कई भूमिकाएँ निभा रही हैं, बल्कि उनमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी कर रही हैं। वे जीवन में जितनी ऊंचाइयां छू रही हैं, उनके पास वक्त की उतनी ही कमी है। ऐसे में वीट उनकी शानदार जीवनशैली से मेल खाता हुआ एकदम सही वेलनेस पार्टनर हैं, यह उनकी व्यस्त जिंदगी के लिए एकदम सही प्रोडक्ट है।”
अभिनेत्री, कारोबारी और फिटनेस को लेकर बेहद जुनूनी कैटरीना कैफ एक आधुनिक महिला के गुणों को सही तरीके से बयां करती हैं। एक सेलिब्रिटी से लेकर एक कारोबारी तक का उनका सफर यही प्रदर्शित करता है कि वीट उनके लिए एकदम फिट हैं।
द बेटर वे टू वैक्स डिजिटल और टेलीविज़न पर प्रदर्शित होने वाला एक 360-डिग्री मार्केटिंग कैम्पेन है, जिसका उद्देश्य वीट कोल्ड वैक्स स्ट्रिप्स को एक उपयोग में आसान प्रोडक्ट के रूप में स्थापित करना है। यह घर पर प्रभावी और बेहतर परिणाम प्रदान करता है। इसकी कूल जेल वैक्स तकनीक 28 दिनों तक त्वचा को चिकना बनाती है और सबसे महीन बालों को साफ करने में मदद करती है।
वीट कोल्ड वैक्स स्ट्रिप्स भारत भर में खुदरा स्टोरों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर 99 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध हैं।


