- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रशांत नारायण ने नये खलनायक के रूप में बिखेरी अपनी चमक
स्पॉयलर अलर्ट- नेटफ्लिक्स के ‘माई’ में प्रशांत नारायण ने कई परतों वाली एक दोहरी भूमिका निभायी है, इस सीरीज के अगले हिस्से में उन्होंने मोहनदास के रूप में दर्शकों को चौंकाया
क्राइम ड्रामा और थ्रिलर के रूप में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘माई’ को शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस सीरीज का विषय बेहद यूनिवर्सल है। साक्षी तंवर अभिनीत एक आहत मां अपनी मूक बेटी की गलत तरीके से हुई मौत का पता लगाती है। इस दौरान वह भ्रष्टाचार से पर्दा उठाती है, वहीं इन सबके बीच उसे अपने परिवार के कुछ रहस्यों का पता चलता है।
इस कसे हुए थ्रिलर में एक्टर प्रशांत नारायण ने खलनायक भाइयों- जवाहर और मोहनदास की दोहरी भूमिका में अपने अद्भुत अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है। इस शो में उनका बारीक चित्रण इस बात का सबूत है कि नकारात्मक भूमिकाएं अब पुराने दिनों के पतले-दुबले रूप में गढ़े गए किरदारों से ऊपर उठ गई हैं। चाहे उनकी जबर्दस्त अदायगी हो या उनका डरावना लुक, इस शो में प्रशांत के अभिनय का दर्शकों का भरपूर आनंद लिया है। एक कलाकार के रूप में उनकी विविधता का इससे ज्यादा आनंद और क्या हो सकता है।
अपने किरदार के विभिन्न रूपों के बारे में प्रशांत नारायण कहते हैं, “मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं पहला ऐसा एक्टर हूं जोकि नेटफ्लिक्स इंडिया प्रोडक्शन में खलनायक की दोहरी भूमिका निभा रहा हूं। मैं – जवाहर और मोहनदास, दोनों की भूमिका निभा रहा हूं, कम से कम दोनों काफी धारदार हैं। वैसे तो दोनों ही अपराध की दुनिया से जुड़े हैं, लेकिन जवाहर और मोहनदास का व्यक्तित्व दोनों से बिलकुल जुदा है। जवाहर जहां सोच-समझकर चलने वाला व्यक्ति है और मजबूती से सत्ता को थामे रखने में विश्वास रखता है, वहीं मोहनदास एकदम से प्रतिक्रिया देता है और वह उग्र है। एक ऐसा किरदार निभाना बहुत मुश्किल होता है जिससे आप खुद को जुड़ा हुआ नहीं पाते हैं और उसके बारे में कुछ भी पता ना हो। हालांकि, मुझे इसमें काफी मजा आया और दर्शकों ने जो प्यार दिया है उसका मैं आभारी हूं। कहने की जरूरत नहीं, यह काफी मुश्किल सफर रहा है।”
‘माई’ में विवेक मुशरान, वामिका गब्बी, अनंत विधात, अंकुर रतन, राइमा सेन और सीमा पाहवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस छह-एपिसोड की सीरीज का प्रीमियर 15 अप्रैल को हुआ। कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘माई’ का निर्देशन अतुल मोंगिया और प्रमुख निर्देशक और ईपी अंशाई लाल ने किया है।
‘माई’ विशेष रूप से अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।


