- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
सतर्कता और स्वच्छता ही कोरोना वायरस से बचाव का तरीका
होटल वॉव में ब्लड डोनेशन कैंप, कोरोना वायरस व प्राइमरी ट्रीटमेंट प्रोग्राम का आयोजन
इंदौर। कोरोना वायरस के प्रति इन दिनों अवेरनेस सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। इस वायरस से बचाव सिर्फ सतर्कता और स्वच्छता से ही किया जा सकता है। इस विषय पर होटल वॉव में आयोजित सीएसआर एक्टिविटी के अंतर्गत अवेरनेस प्रोग्राम और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
अवेरनेस प्रोग्राम में कॉर्डियो पल्मोनरी रेस्पीरेशन (बेसिक हेल्प लाइफ एक्टिविटी) को लेकर सीनियर डॉक्टर वाधवानी और डॉ. रमन यादव होटल के स्टाफ सहित गेस्ट को भी अवेयर किया। उन्होंने बताया कि कोरोना भारत में होने की फ़िलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जागरूक रहने में ही फायदा है। इसलिए सर्दी, खासी और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर ले। हाथ धोने की आदत डालें । छोटी-छोटी एक्टिविटी के बाद हाथ जरूर धोए। मुँह पर रुमाल या फिर टीसू पेपर जरूर लगाएं, जो कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हेल्प करता है।
सीएसआर एक्टिविटी को लेकर होटल के जीएम रंजन कुमार दास ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्टाफ सदस्यों, गेस्ट और अन्य सभी लोगों को जागरूक करना है। ताकि अचानक हार्ट अटेक आने पर आसपास मौजूद लोग बेसिक ट्रीटमेंट देकर हेल्प कर सके, जो डॉक्टर्स द्वारा बेसिक लाइफ एक्टिविटी में सिखाई गईं।
ब्लड डोनट कर किया जागरूक
होटल के एचआर मैनेजर श्री अयूब अली ने बताया कि बुधवार को होटल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में स्टाफ के सदस्यों ने ब्लड डोनेट कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया, इस कैंप को एमवाय अस्पताल के मॉडल ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। ब्लड डोनेट करने वाले सदस्यों को प्रोत्सहित करने के उदेश्य से सरप्राइज फिल्म दिखाने का विशेष आयोजन किया गया।


