- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
कल से शुरू होगा “विकसित भारत एक्सपो 2026” — लाभगंगा परिसर, इंदौर में होगा तीन दिवसीय आयोजन
इंदौर | 15 सितंबर 2026 इंदौर में “विकसित भारत एक्सपो 2026” का तीन दिवसीय आयोजन 16 से 18 सितंबर 2026 तक लाभगंगा परिसर, इंदौर में किया जा रहा है। यह आयोजन श्री शंकर लालवानी जी, माननीय सांसद, लोकसभा, इंदौर, मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
एक्सपो का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों, को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पहलों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना तथा “विकसित भारत @2047” के संकल्प और भारत की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस तीन दिवसीय एक्सपो में एपीडा (APEDA), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), ट्राइफेड (TRIFED), परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE), राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (NBCC), केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, CIPET एवं KVIC सहित विभिन्न केंद्रीय एवं अन्य सरकारी विभागों एवं संस्थानों की सहभागिता रहेगी।
प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को सहभागी विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने तथा उनकी योजनाओं, पहलों, तकनीकों, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
“विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे श्री शंकर लालवानी जी, माननीय सांसद, लोकसभा, इंदौर द्वारा किया जाएगा।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के एक्सपो में पहुंचने की संभावना है। यह प्रदर्शनी नागरिकों को सरकार की विकासपरक पहलों से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।


