- आरंभ गरबा महोत्सव 2026: इंदौर की सांस्कृतिक धरोहरों का भव्य उत्सव
- Hindi Zee 5 Unveils Trailer of Jio Studios, Fresh Lime Films and MA+TH Entertainment Networks’ Sumo Didi, A powerful story of grit, resilience, and breaking Stereotypes!
- Bollywood Actors Show Ways to Paint the Town Red this Navratri
- Karan D Kapadia Delves into the Mind of Hunkkaar: The Roar: The show acts as a small catalyst for change
- अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव
विकसित भारत एक्सपो को इंदौर में दूसरे दिन भी मिला उत्साहजनक जनसमर्थन
इंदौर | 17 सितंबर 2026 इंदौर के लाभगंगा परिसर में आयोजित “विकसित भारत एक्सपो 2026” को दूसरे दिन भी जनता का उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। एक्सपो में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, नवाचारों, उपलब्धियों तथा विकसित भारत @2047 की दिशा में भारत की विकास यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
माननीय सांसद, लोकसभा इंदौर श्री शंकर लालवानी जी के मार्गदर्शन में आयोजित यह एक्सपो नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक पहलों को समझने के लिए एक प्रभावी और संवादात्मक मंच प्रदान कर रहा है।
एक्सपो में एपीडा (APEDA), आईसीएमआर (ICMR), इसरो (ISRO), बीआईएस (BIS), सीएसआईआर (CSIR), ट्राइफेड (TRIFED), परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE), एनबीसीसी (NBCC), सीबीसी – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, CIPET और KVIC सहित कई अन्य सरकारी विभाग एवं संस्थाएं भाग ले रही हैं।
दूसरे दिन भी युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की निरंतर सहभागिता देखने को मिली। आगंतुकों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जानकारीपूर्ण प्रदर्शनों, इंटरैक्टिव एग्जिबिट्स और प्रस्तुतियों में विशेष रुचि दिखाई तथा सरकारी योजनाओं एवं पहलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
एक्सपो में बढ़ती दर्शक संख्या और आगंतुकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया इसकी प्रभावी पहुंच और जनभागीदारी को दर्शाती है। यह आयोजन नागरिकों को महत्वपूर्ण सरकारी पहलों के करीब लाने के साथ-साथ ज्ञानवर्धन, जागरूकता और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रहा है।
तीन दिवसीय विकसित भारत एक्सपो 2026 का समापन कल, 18 सितंबर 2026 को होगा। समापन समारोह के दौरान सहभागी संगठनों को सम्मानित एवं प्रशस्ति प्रदान की जाएगी।


