- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
विपुल शाह ने नमस्ते चाइना पर काम किया शुरू!
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत ‘नमस्ते लंदन’ पंजाब और लंदन में स्थित एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म थी। ‘नमस्ते लंदन’ जैसे सुपरहिट फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, निर्देशक और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह अब “नमस्ते इंग्लैंड” पेश करने के लिए तैयार हैं।
विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर द्वारा निभाये गए दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया जाएगा। फ़िल्म को पंजाब और लंदन के खूबसूरत स्थानों पर फ़िल्माया गया है।
‘नमस्ते इंग्लैंड’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन फ़िल्म की रिलीज से पहले ही निर्देशक ने नमस्ते फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त पर काम शुरू कर दिया है जिसमें इस बार प्रेम कहानी चाइना पर आधारित होगी।
हालांकि निर्देशक ने मुख्य जोड़ी का चयन अभी तक नहीं किया है, लेकिन विपुल शाह ने फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिख ली है और प्री प्रोडक्शन स्टेज पर तैयारी चल रही है।
खबर की पुष्टि करते हुए विपुल ने कहा,”मैंने निर्देशक और निर्माता दोनों ही कुर्सी का खूब आनंद लिया है। नमस्ते इंग्लैंड ने मुझे 8 साल के अंतराल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठने का मौका दिया। इस फ़िल्म ने मुझे एक निर्देशक के रूप में परिपक्व बना दिया है।
नमस्ते मेरी पसंदीदा फ्रेंचाइजी और स्क्रिप्ट में से एक है जिसे मैंने अपने करियर में लिखा है। विषय के अनुसार नमस्ते इंग्लैंड एक साधारण फिल्म की तरह दिखती है लेकिन इसमें इतने सारे ट्विस्ट और टर्न हैं जो दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देंगे।
निजी तौर पर, मुझे नए स्थानों के लिए स्काउटिंग पसंद है और विशाल परिदृश्य में शूटिंग करना बहुत खूबसूरत अनुभव होता है। नमस्ते चाइना के पीछे यही विचार था। जैसे ही मैंने इस फिल्म के लिए 75 स्थानों पर शूटिंग को अंजाम दिया है, ठीक उसी तरह चाइना में भी फिल्म को आधार देने का विचार भी है। ”
फ्रेंचाइजी को वर्षों से पसंद किया जा रहा है और नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर दर्शकों के बीच प्रशंसा का पात्र बना हुआ है। इश्कजादे के बाद बड़ी स्क्रीन पर अर्जुन और परिणीति की अद्भुत केमिस्ट्री को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करते हुए, निर्देशक पिछले कुछ सालों में कई प्रतिष्ठित फिल्मों के साथ जनता का मनोरंजन कर चुके है जिसमें आंखें (2002), वक़्त: द रेस विद टाइम (2005), सिंह इज़ किन्ग (2008) शामिल हैं।


