- LPU Athletes Leads 62% of India’s Gold Medal Haul at Asian Games 2026 in Aichi-Nagoya, Japan
- Prem Keetanu’s ensemble takes over Bigg Boss 20 as Veer Pahariya, Aafiya Sayed and Nikhil Vijay bring their camaraderie to the Weekend Ka Vaar
- स्वानंद किरकिरे भी जुड़े विपुल अमृतलाल शाह की ‘समुक’ से; अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने की खबर
- वीर पहाड़िया ने बिग बॉस में तीन शब्दों में बताया ‘प्रेम कीटाणु’ का मतलब: ‘प्यार में कटना’
- Veer Pahariya sums up Prem Keetanu in three words during Bigg Boss: ‘Pyaar mein katna’
डांडिया और रंगों से करें माँ दुर्गा को प्रसन्न
डॉ श्रद्धा सोनी

नवरात्रि का संस्कृत में अर्थ है नौं रातें, जिसमें नव का अर्थ है नौ और रात्रि का अर्थ है रातें। हिंदू पंचांग के अनुसार इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा बहुत धूम-धाम से की जाती है। कई जगह मां दुर्गा के पंडाल भी लगाए जाते हैं जहां शाम को पूजा करने के बाद लोग उत्सव मनाते हैं और कई जगह डांडिया भी खेला जाता है।
गरबा और डांडिया के त्योहार पर लोग बहुत ही रंग- बिरंगे तरह से सजते हैं और मां दुर्गा के इन नौ रातों को बहुत धूम से मनाते हैं। जब भारत जैसे देश में उत्सव की बात आती है तो फैशन एक जरूरी चीज बन जाती है।
तो जब आप इस बार के नवरात्रों के कपड़े खरीदने जाए तो हर दिन के हिसाब से रंग लेना आपके लिए शुभ भी रहेगा और आप फैशन के साथ भी चल पाएंगे।
नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री का दिन होता है। इस दिन पीला कपड़ा पहनना शुभ हो सकता है। आजकल पीला रंग बहुत ट्रेंड में है इसलिए अगर डांडिया नाईट में जाए तो पीला कपड़ा पहनना आपका फैशन स्टेटमेंट बन सकता है।
नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का दिन होता है। इस नवरात्र इको-फ्रेंडली डांडिया करें और हलके और गाढे़ रंग का हरा रंग पहनना आपको ट्रेंडी बना सकता है। हरा रंग एक शुभ और ट्रेंडी कलर है जो हरियाली का भी प्रतीक है।
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन अगर ग्रे रंग पहना जाए तो आप अपने सभी ज्वेलरी और बाकि सामान के साथ एक बैलेंस बना कर रख सकते हैं।
नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन नारंगी पहना शुभ होता है. मां को नारंगी रंग पसंद होता है। नवरात्र का चौथा दिन चमकदार रंग के साथ मनाया जाता है।
नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग पहनना अच्छा होता है। ये रंग शान्ति और शुद्धता का रंग है। ये रंग सिर्फ डांडिया के उत्सव ही नहीं अपने कार्यस्थल पर भी पहनने से आपका दिन शुभ हो सकता है।
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है। इस दिन अगर लाल रंग पहना जाए तो वो बहुत ही शुभ होता है। हिंदू धर्म में लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है और ये रंग शक्ति का प्रतीक होता है। ये रंग अगर नवरात्र के दिन में पहना जाए तो ये बहुत ही सुंदर लगता है।
नवरात्र के सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस दिन नीला रंग पहनना शुभ होता है और साथ ही ये रंग आजकल सभी युवाओं के बीच बहुत प्रचलित है। त्योहार और उत्सवों के दिन भी ये रंग एक फैशन स्टेटमेंट प्रस्तुत करता है।
नवरात्र के आठवें दिन यानि अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है। ये एक बहुत ही शुभ रंग होता है। मां दुर्गा के पसंदीदा रंगों में से एक रंग होता है गुलाबी रंग।
नवरात्र के नौवें दिन यानि नवमी को मां सिद्धदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन अगर बैंगनी रंग पहना जाए तो वो एक शुभ रंग माना जाता है। ये रंग शक्ति और विलासता का प्रतीक माना जाता है। बैंगनी रंग नवमी के लिए शुभ रंग माना जाता है।


