- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
युवा अभिनेता विवान शर्मा अपनी बेहद असरदार एक्टिंग के दम पर आज सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नए चेहरों में शामिल हो चुके हैं। ‘राख’ में साहिल के किरदार को उन्होंने जिस गहराई और सच्चाई से निभाया है, वो सीधे दिल तक पहुँचता है। उनकी ये यात्रा आसान नहीं रही, इसमें छुपी है खामोश मेहनत, अनगिनत ऑडिशन और एक अटूट जुनून तथा लगन जो हर दरवाज़ा खोल सकती है और विवान की उमर मात्र १४ साल है |
‘राख’ से पहले भी विवान धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहे थे। ‘चल ज़िंदगी’ और ‘सोशल मंडिया’ जैसी फिल्मों से लेकर पसंद की गई सीरीज़ ‘शहर लखोट’ तक, उन्होंने हर बार अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदारी वाली परफॉर्मेंस दी है। इसके अलावा ब्लिंकिट, कल्याण ज्वैलर्स और को-स्कूल एआई जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ उनके कैंपेन भी रहे हैं, और उनकी शॉर्ट फिल्म ‘टेल मी व्हाय?’ को फिल्म फेस्टिवल्स में खास पहचान मिली।
लेकिन असली मोड़ लेकर आई ‘राख’। 1978 के खौफनाक रंगा-बिल्ला मामले से प्रेरित यह कहानी भारत की सबसे डरावनी सच्ची घटनाओं में से एक को फिर सामने लाती है। इस कहानी के केंद्र में है साहिल, जिसे विवान ने निभाया है। एक मासूम लड़का, जो अपनी बहन के साथ एक अनजान सवारी को हाँ कह देता है और फिर खुद को एक भयावह हादसे के बीच पाता है। इसके बाद जो होता है, वह हिम्मत, संघर्ष और दिल तोड़ देने वाली त्रासदी की कहानी है।
यह किरदार आसान नहीं था, लेकिन विवान ने इसे पूरी सच्चाई के साथ जिया है। उनकी अदाकारी सच्ची है, असली है और इतनी असरदार है कि एपिसोड खत्म होने के बाद भी दिल में बस जाती है।
रिलीज़ के सिर्फ एक हफ्ते में ‘राख’ भारत में नंबर वन बन गई, ग्लोबली नॉन इंग्लिश कैटेगरी में भी टॉप पर पहुंची और दुनिया भर में ट्रेंड करने लगी। Vivaan के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जहां लोग उनकी एक्टिंग को पावरफुल, दिल तोड़ देने वाली और कभी न भूलने वाली बता रहे हैं।
अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर और राकेश बेदी जैसे शानदार कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी विवान कहीं पीछे नहीं रहे। कई मौकों पर वो चुपचाप सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।
‘राख’ के साथ विवान शर्मा ने सिर्फ एक अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दिया, बल्कि अपनी दमदार एंट्री दर्ज कराई है। उनकी ये कहानी एक याद दिलाती है कि असली टैलेंट, जब मेहनत और सच्चाई के साथ आता है, तो उसका वक्त जरूर आता है।


