- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
देखें ‘गाइ इन द स्काई’ , एक ऐसा व्यंग्य जो वास्तविकता और भ्रम के बीच की पतली रेखा की खोज करता है
ज़ी थिएटर के इस टेलीप्ले में मानवी गागरू, तनिष्ठा चटर्जी और सनी हिंदुजा हैं
ज़ी थिएटर के टेलीप्ले ‘गाइ इन द स्काई’ में, अलग-अलग राजनीतिक दृष्टिकोण पालने वाले एक जोड़े का रिश्ता टूटने के कगार पर है जब अचानक एक कातिल उनके जीवन में प्रवेश करती है और उन्हें राजनीति और जीवन के बारे में अपनी सोच का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मजबूर करती है।
टेलीप्ले, सोशल मीडिया पर एक दुसरे से भिड़ने वाले लोगों और वास्तविकता से पूरी तरह से पृथक नागरिकों पर व्यंग्य करता है और दिखाता है कि जब सच्चाई और भ्रम के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है तो क्या होता है। विकास रंजन मिश्रा द्वारा निर्देशित इस नाटक में मानवी गगरू, तनिष्ठा चटर्जी और सनी हिंदुजा ने अभिनय किया है।
कब : 18 अप्रैल 2024
कहां : डिश टीवी रंगमंच एक्टिव, डी2एच रंगमंच एक्टिव और एयरटेल स्पॉटलाइट


