- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
“मेरे प्रदर्शन को बड़े परदे पर देख, मेरे माता – पिता की आँखे हुई नम ” कहते हे अभिनेता साहिल मेहता अपनी मूवी रक्षाबंधन पर
“गुड लक जेरी” की अपार सफलता के बाद साहिल मेहता को फिल्म “रक्षा बंधन” में अपनी भूमिका के लिए ढेर सारा प्यार और प्रशंसा मिल रहा हैं।
बॉलीवुड के महत्वाकांक्षी अभिनेताओं में से एक, साहिल मेहता हे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और विभिन्न पात्रों के लिए अनुकूल होने की क्षमता के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। “रक्षा बंधन” में उन्हें अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और कई अन्य लोगों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिला। टिनसेल टाउन के अभिनेता अपने दोस्तों और परिवार के साथ फिल्म “रक्षा बंधन” की एक बड़ी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। साहिल मेहता ने दोबारा हमारा दिल जीत लिया है अपने शानदार प्रदर्शन से।
उनके किरदार की सराहना दोस्तों और परिवार वालो ने मिलकर जमके की। इतना सारा प्यार मिलने पर अभिनेता ने कहा, “मैं वास्तव में फिल्म का इंतजार कर रहा था। मैंने बहुत मेहनत की। मेरे प्रदर्शन को बड़े परदे पर देख, मेरे माता – पिता की आँखे हुई नम , जो मुझे लगता है कि मैंने एक बहोत ही बढ़ी उपलब्धि हासिल की हे। फिल्म के भावनात्मक दृश्यों को देख लोगो के आंखो में आँसू थे , जो इस बात का संकेत है कि यह किरदार दर्शकों के साथ कितनी मजबूती से जुड़ा है। पूरी फिल्म भावनाओ की रोलर कोस्टर राइड थी। मुझे पूरी उम्मीद है कि फिल्म उन सभी भाई-बहनों के लिए खुशी और जुड़ाव लाएगी, जिन्हें कभी खुद को व्यक्त करने का मौका नहीं मिला। मैं उन सभी के प्यार और प्रशंसा के लिए आभारी हूं जो मुझ पर बरस रही हैं।”
अपने पेशेवर जीवन के संदर्भ में, साहिल पहले जान्हवी कपूर के साथ “गुड लक जेरी” में जिगर के रूप में देखे गए थे और अभी “रक्षा बंधन” के साथ प्रेक्षकों का दिल जीत रहा हैं। अभिनेता के पास कुछ नए प्रोजेक्ट्स हे जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।


