- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्या? जॉर्जिया एंड्रिआनी ने पहले ही कर लिया है अपना साउथ डेब्यू- पढ़िए उसके बारेमें अभी !
साउथ फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया भर में पहचान मिल चुकी है. ‘केजीएफ’, ‘पुष्पा’, ‘आरआरआर’ और ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों के जरिए साउथ के हीरो न सिर्फ पैन इंडिया बल्कि ग्लोबल स्टार बन चुके हैं. बता दें कि साउथ सिनेमा की कियारा आडवाणी, रकुल प्रीत से लेकर तापसी पन्नू तक, बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेताओं को वर्तमान में दोनों इंडस्ट्री में अभिनय करते देखा जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इटली की एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी ने पहले ही दक्षिण में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं. फिलहाल वे बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं.
जॉर्जिया एंड्रियानी एक प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपना बचपन लंदन और मिलान में बिताया. 2017 में,जॉर्जिया ने फिल्म गेस्ट इन लंदन में अभिनय की शुरुआत की और तभी से उन्हें ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान मिली और अब भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. जॉर्जिया एंड्रियानी हमारे टिनसेल शहर की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक है. लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि एक्ट्रेस साउथ सिनेमा में बॉलीवुड से पहले ही अपना डेब्यू कर चुकी हैं. जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है! जबकि कई लोग सोचते हैं कि अभिनेत्री श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही है.
हालांकि, अभिनेत्री ने साल 2019 में एक्शन से भरपूर तमिल वेबसीरीज ‘करोलिन कामाक्षी’ (Karoline Kamakshi) से दक्षिण में अपनी शुरुआत की थी. सीरीज में हम अभिनेत्री को बिल्कुल अलग एक्शन अवतार में देख सकते हैं. जियोर्जिया एंड्रियानी ने कई एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए हैं, जिसमें हाथ से हाथ का मुकाबला भी शामिल है. सीरीज में वे कैरोलिना नाम की एक फ्रांसीसी अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाती हुई देखी गईं, जिसे पुडुचेरी में अपनी छुट्टी के दौरान एक असाइनमेंट लेने के लिए मजबूर किया जाता है. ये वेब सीरीज अब भी आप ओटीटी ZEE5 पर देख सकते हैं.
आइए देखते है जॉर्जिया की सीरीज की एक झलक,
वाकई जॉर्जिया एक वर्सटाइल एक्ट्रेस है। रोमांस से लेकर एक्शन और डांस नंबर तक, अभिनेत्री ने अपनी कला का बेहद खूबसूरती से प्रदर्शन किया है।
काम के मोर्चे पर पर बात करें तो जॉर्जिया एंड्रियानी वर्तमान में टी-सीरीज़ बीबा के साथ अपने नए गाने के लिए नेटिज़न्स से तारीफें बटोर रही हैं और अपने ब्राइडल लुक को लेकर भी चर्चा में हैं. अभिनेत्री जल्द ही वेलकम टू बजरंगपुर में अभिनेता श्रेयस तलपड़े के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी.


