- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
”मनफोडगंज की बिन्नी” से प्रणति राय प्रकाश, और बिन्नी बाजपेयी का क्या है कनेक्शन?
अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश वेब सीरीज़ “मनफोडगंज की बिन्नी” में नज़र आने वाली है ,इस प्रोजेक्ट में प्रणति एक बार फिर अपनी अदायिकी से सभी को लुभाने वाली है ।”मनफोडगंज की बिन्नी ” कहानी एक युवा लड़की की है जो पारंपरिक मूल्यों के साथ रहते हुए अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करती है।
प्रणति यानि बिन्नी एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका में नज़र आने वाली है, जो कि अपने बड़े-बड़े सपनो को साकार करने की कोशिश में लगी रहती है। बिन्नी का किरदार चुलबुला और बोहुत ही मासूम है परन्तु उनका एक अलग ही देसी रौला है।
प्रणति कहती ” मैं एक 21 साल की लड़की की भूमिका में हूँ , जो कि सामाजिक परंपरा को महत्व देती है। लेकिन इसके लिए वह किसी तरह के बंधन में बंधी नहीं है। इस किरदार में ,मैं एक मॉर्डन लड़की होने के साथ दिल से अभी भी जमीन से जुड़ी हुई हूँ। सुनती हूँ सबकी, लेकिन करती हूँ अपने मन की। कुल मिलाकर यह किरदार वास्तव में अपने निर्णय खुद लेने की क्षमता रखता है।”
10 एपिसोड की सीरीज़ में, आप प्रणति के अल्हाव ,अनुराग सिन्हा, अरु कृष्णक, अभिनव आनंद, समर वर्मी, अलका कौशल, अतुल श्रीवास्तव, कृतिका, फहमान खान प्रमुख नज़र आने वाले है।
यह शो अमितोष नागपाल द्वारा लिखा गया है और विकास चंद्र ने इसे डायरेक्ट किया है। इसके अलावा प्रणति राय प्रकाश ‘फैमिली ऑफ़ ठाकुरगंज ‘में मुख्य भूमिका में नज़र आ चुकी है। और साथ ही इम्तिआज़ अली की फिल्म ‘लव आजकल 2 ‘ में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। और जल्द ही प्रणति की ‘कार्टेल ‘ वेब सीरीज़ में भी मुख्य भूमिका निभाती जल्द दर्शकों को नज़र आने वाली है।


