- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
‘ये रिश्ते है प्यार के’ की निधि मामी यानिकि संगीता कपूरे ने मानवता की एक मिसाल की कायम
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया गया है। उसके बाद से ही सारी दुनिया सहित हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक ठहराव सा आ गया है। महामारी के चलते कई सारे फ़िल्म्स ,सीरियल्स और विज्ञापनों को बीच में ही रोक दिया गया है।
जब दुनिया कोविद -19 के खिलाफ लड़ रही है, तब एंटरटेनमेंट जगत के कई सेलेब्स अपने विचार से जागरूकता फैलाते हुए दर्शकों को घर के अंदर रहने के लिए कहते हुए देखा जा सकता हैं। साथ ही कुछ ने बताया कि वे कैसे घर पर अपना क्वारंटाइन समय बिता रहे हैं ?
इस बीच ,अभिनेत्री संगीता कपूरे ने एहतियात बरतते हुए अपने घर के आस-पास के आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा गया। हाल ही में ,हमने देखा कि हम सबकी प्यारी निधि मामी उर्फ़ संगीता कपूरे आवारा कुत्तों को खाना खिला रही है। हालांकि, उन्होंने बीमारी से बचने के लिए मास्क और हाथ में ग्लब्स पहन रखा था। च
ुकीं अभी covid 19 के चलते देश की स्थिति ऐसी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर में रहकर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है , ताकि इसे बीमारी की रोका जा सके। जिसके कारण लोग अपने घरों के आस – पास के आवारा जानवरो को भोजन नहीं दे पा रहे है,जो उनपर निर्भर है।
संगीता कपूरे के इस छोटे से कदम ने मानवता की एक मिसाल कायम की है। साथ ही अभिनेत्री ने एक संदेश देने का प्रयास किया है कि किस तरह खुद सुरक्षित रहते हुए इस कठिन घडी में अपने पालतू पशुओं के साथ बाहर के जानवरों का ख्याल और मदद की जा सकती है।
उन्होंने एक पोस्ट को साझा किया है और लोगों से अपील की ,कि अपने आस-पास के जानवरों को खाना देने के लिए अगर आप बाहर नही निकल सकते है तो दिए गए पते पर आप खाने की कुछ सामग्री पंहुचा सकते है जैसे पारले -जी, टाइगर बिस्किट, गुलुकोस बिस्किट, ब्रेड, दूध जैसे कुछ सामान आप डोनेट भी कर सकते है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पता भी शेयर किया है ।
Instagram लिंक: https://www.instagram.com/p/B-bmAqJnmPH/
टेलीविजन अभिनेत्री संगीता कपूरे , वर्तमान में स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ते है प्यार के’ में नज़र आ रही हैं। जहां वह निधि राजवंश की भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार को दर्शक काफ़ी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके अभिनय को सराहा भी जा रहा है।


