- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जब सलमान खान ने की सारेगामापा कंटेस्टेंट युमना से अरबी सीखने की कोशिश
पिछले महीने ज़ी टीवी अपना सबसे मशहूर और सबसे लंबे समय तक चलने वाला रियलिटी शो सारेगामापा 2021 लेकर आया, जो आज भी देश के संगीतप्रेमियों के दिलों में बसता है। 25 सालों से ज्यादा की शानदार विरासत के साथ सारेगामापा संगीत जगत के कुछ अनमोल नगीनों की खोज करने में सफल रहा है। जहां इस शो की जोरदार शुरुआत हुई है, वहीं इसके टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को खासा इम्प्रेस कर लिया है। इस वीकेंड दर्शकों को डबल मजा मिलने वाला है…
इस पॉपुलर रियलिटी शो के आगामी दो एपिसोड्स में सेलिब्रिटी गेस्ट्स – सुपरस्टार सलमान खान और अभिषेक बच्चन क्रमशः शनिवार और रविवार को इस शो के सेट पर आएंगे।

इस दौरान युमना अजिन और व्रज ने सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर‘ के गाने ‘माशाअल्लाह‘ पर एक मनमोहक परफॉर्मेंस दी। उनकी परफॉर्मेंस पर फिदा होकर सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। लेकिन उन्हें देखकर सलमान खान के तो आश्चर्य का ठिकाना ही नहीं रहा। वो यमुना द्वारा अरबी भाषा में गाए गाने से इतने प्रभावित थे कि वो उनकी आवाज और उनके लहजे की तारीफ करते रह गए।
सलमान खान ने उनसे इस गाने की कुछ अरबी लाइनें सिखाने को कहा और युमना भी खुशी-खुशी मान गईं। उन्होंने सलमान को इस गाने के अरेबिक बोल भी सिखाए और हम यह जरूर कहेंगे कि आप सलमान की इस कोशिश को बिल्कुल मिस नहीं कर सकते।
जहां सलमान और अभिषेक के खुलासे आपको चौंका देंगे वहीं थोड़ा इंतजार कीजिए और हमारे टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस पर मंत्रमुग्ध हो जाने के लिए तैयार हो जाइए। असल में ‘कहे तोसे सजना‘ और ‘तेरे नाम हमने किया है‘ जैसे गानों पर संजना और नीलांजना की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस को भी आप बिल्कुल मिस नहीं कर सकते!


