- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
जब ज़ी कॉमेडी शो में संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने संजय दत्त और कंगना राणावत की मिमिक्री की, तो हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं तब्बू!
इस वीकेंड ज़ी कॉमेडी शो में खास मेहमान के रूप में नजर आएंगी तब्बू
एक ओर, जहां अब भी भारत पर महामारी का खतरा मंडरा रहा है, वहीं ज़ी टीवी अपने नए रियलिटी शो, ज़ी कॉमेडी शो के जरिए अपने दर्शकों का तनाव दूर करके उनका मूड ठीक करने का प्रयास कर रहा है। जहां इस शो के पहले एपिसोड ने देश के हर परिवार को भारत के टॉप कॉमेडियन्स के साथ खिलखिलाकर हंसने और अपना तनाव दूर करने का मौका दिया, वहीं इस वीकेंड बाॅलीवुड अदाकारा तब्बू अपने खास अंदाज में नजर आएंगी। ये बॉलीवुड स्टार इस शो में खास मेहमान बनकर पहुंचेंगी, लेकिन वो अकेली मेहमान नहीं थीं! शूटिंग के दौरान ज़ी कॉमेडी शो ने उन लोगों को भी हंसी का डोज़ दिया, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। वे कोई और नहीं बल्कि मुंबई के डब्बावाले हैं, जो कोविड-19 महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुए थे।
जहां इस शो के 11 कॉमेडियन्स – अली असगर, सुगंधा मिश्रा भोसले, डाॅ. संकेत भोसले, गौरव दुबे, बलराज, सिद्धार्थ सागर, दिव्यांश द्विवेदी, तेजस्वी प्रकाश, चित्राशी रावत, आदित्य नारायण और पुनीत जे. पाठक अपने मजेदार एक्ट्स परफॉर्म करेंगे, वहीं इस शो की लाफिंग बुद्धा फराह खान अपनी हाजिरजवाबी से उन्हें खूब गुदगुदाएंगी। इस दौरान सभी मेहनती डब्बावाले बेहद खुशनुमा अंदाज में ‘हंसी आॅन, स्ट्रेस गाॅन‘ के मूड में नजर आएंगे। हालांकि वो डाॅ संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा थे, जिन्होंने क्रमशः संजय दŸा और कंगना राणावत की मिमिक्री करके तब्बू समेत सभी को खूब गुदगुदाया।
जब संकेत और सुगंधा परफॉर्म कर रहे थे तो उनकी कॉमिक टाइमिंग, उनके जोक्स और बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री ने डब्बावालों, फराह, तब्बू और बाकी कलाकारों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। संकेत फिल्म ‘वास्तव‘ के संजय दत्त की तरह सफेद कुर्ता पजामा पहने थे और उन्होंने बखूबी बाबा की नकल उतारी। वो बार-बार शादी के लिए तब्बू का हाथ मांगते रहे। हालांकि वो तब्बू को रिझाने में तो नाकाम रहे, लेकिन उन्हें जमकर हंसाने में वाकई कामयाब हो गए। दूसरी ओर, सुगंधा ने कंगना का फिल्म ‘क्वीन‘ वाला अवतार लिया और लंदन जाने की तैयारी में एयरपोर्ट पर इंतजार करती नजर आईं। इस मजेदार एक्ट के दौरान वो एक सहयात्री से लड़ पड़ती हैं, जिसकी भूमिका चित्राशी ने निभाई और एक रिपोर्टर को इंटरव्यू देती हैं, जिसके रोल में पुनीत जे. पाठक नजर आए। सुगंधा ने अपने लहजे और हाव-भाव से इस एक्ट को बड़ा मजेदार बना दिया। कुल मिलाकर, यह एक शानदार एक्ट था, जिसे देखकर सभी लगातार हंसते रहे!
तब्बू और फराह तो इस एक्ट पर फिदा हो गईं! इस एक्ट के बाद फराह ने बताया, ‘‘मैं कहना चाहूंगी कि आप अपनी फील्ड में उतनी ही टैलेंटेड हैं, जितनी कंगना अपनी फील्ड में है। सभी इस एक्ट को सेंस ऑफ ह्यूमर के तौर पर लें, और मैं कहना चाहूंगी कि यह एक्ट बड़ा फनी था। आप बहुत गिफ्टेड हैं। मैं बिल्कुल नहीं समझ पाई कि आप इतना सबकुछ याद कैसे रखती हैं और अपने एक्ट में इतने बढ़िया तरीके से परफॉर्म करती हैं। मैं तो आपकी फैन हो गई!‘‘ तब्बू ने आगे बताया, ‘‘यह एक्ट सुपर था। फराह मुझे आपके और आपके शानदार एक्ट के बारे में बताती रहती थीं, लेकिन अब मैंने इसे देख भी लिया है। यह वाकई सुपर है!‘‘
जहां संकेत और सुगंधा की मिमिक्री दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेगी, वहीं आप भी इस वीकेंड के एपिसोड में सभी आर्टिस्ट्स के कॉमिक एक्ट्स देखना ना भूलें।


