- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
शर्लिन चोपड़ा ने आखिर क्यों किया कंगना रनौत का समर्थन ?
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल शर्लिन चोपड़ा अपने बेबाक रवैये को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं। वे मनोरंजन उद्योग में हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े होने में कभी भी पीछे नहीं हटती है। पहले उन्होंने सुशांत के मामले के लिए अपना पक्ष रखने के बाद अब शर्लिन ने कंगना रनौत के लिए स्टैंड लिया।
शर्लिन ने हाल ही में यह संदेश देने के लिए एक वीडियो साझा किया कि नशा करना शरीर के लिए कितना नुकसान दायक होता है और यह भी बताया कि इससे निपटने के लिए हमें योगा का सहारा लेना चाहिए और स्वस्थ जीवनशैली का नेतृत्व करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ” मैं एक चेन स्मोकर थी। अक्टूबर 2017 में, मैंने धूम्रपान छोड़ने को फैसला लिया। मैं एक शराब पीने वाला व्यक्ति थी। मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के बाद से, मैं एक टी-टोटलर बन गई हूँ ।
( ड्रग्स से हमेशा मैंने दूरी बनाई रखी है, इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते है .. मगर लेने का नहीं)
शर्लिन चोपड़ा ने भी कंगना रनौत के समर्थन में ट्वीट किया “वह उठेगी। मज़बूती के साथ ..और गड़गड़ाहट की तरह दहाड़ेंगी। वह उठेंगी .. #BharatForKangana @KanganaTeam
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कई बॉलीवुड परियोजनाओं में काम किया है। लेकिन अब उन्होंने अपना बिज़नेस शुरू करने और एक शक्तिशाली बिज़नेस वीमेन बनने का फैसला किया है। उनका हाल ही आया ‘रेडशेर ‘ उच्च गुणवत्ता वाली लघु फिल्मों और वेब श्रृंखला के साथ ओटीटी मंच है जिसका निर्माण और लेखन और अभिनय शर्लिन चोपड़ा ने किया है।इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा फिटनेस के लिए समर्पित अभिनेत्री है और समय समय पर अपना फिटनेस वर्कआउट वीडियो अपने प्रसंशको के लिए शेयर करती रहती है।


