- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विप्रो लाइटिंग ने इंटरनेट ऑफ लाइटग की पेशकश की
इंदौर: विप्रो लाइटिंग ने आज अपने सिग्नेचर इवेंट “लाइट शो 2018” में स्मार्ट और कनेक्टेड इनडोर और आउटडोर लाइटिंग के लिए इंटरनेट ऑफ लाइटिंग (आईओएल)TM समाधानों को लॉन्च किया है।
आईओटी और बिग डेटा के विकास के साथ स्मार्ट और डिजिटिल लाइटिंग आधारित समाधानों के लिए आगे की राह खुल गई है। यह समाधान प्रकाश व्यवस्था के क्षेत्र में बुद्धिमत्ता और ज्यादा क्रियाशीलता लाएंगे। यूजर को ज्यादा बेहतरीन अनुभव मिलेगा और उन्हें इससे वांछित नतीजे भी मिलेंगे।
विप्रो लाइटिंग के साथ अंतरराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के गठबंधन से कामकाजी जीवन में नई क्रांति आएगी। विप्रो ने पावर over इथरनेट (पीओई) पर आधारित लाइटिंग समाधानों के लिए सिस्को के साथ सहयोग किया है और नए युग के दफ्तरों में inSync – ह्यूमन सेंट्रिक लाइटिंग समाधान मुहैया कराए हैं, जो दफ्तरों में उत्पादकता बढ़ाने में सक्षम होने के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देने में भी सक्षम हैं। स्कॉटलैंड की प्योर लाई-फाई कंपनी के साथ विप्रो का गठबंधन होने से एलईडी की इलेक्ट्रिक लाइट यूनिट के माध्यम से तेज गति और सुरक्षित ढंग से डेटा का प्रसारण संभव हो सकेगा।
स्मार्ट और कनेक्टेड आउटडोर लाइटिंग समाधानों से लैस विप्रो लाइटिंग आज के उभरते हुए स्मार्ट शहरों में लाइटिंग का संपूर्ण आधारभूत ढांचा मुहैया कराने के लिए बिल्कुल तैयार है। विप्रो ने आम जनता की सुरक्षा और आराम में सुधार के लिए इंटेलिजेंट और कनेक्टेड आउटडोर लाइटिंग की क्षमताओं का प्रदर्शन किया है।
लाइट शो के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए विप्रो कॉमर्शियल लाइटिंग बिजनेस के जनरल मैनेजर शैलेष टोकेकर ने बताया, “पिछले 25 सालों से विप्रो लाइटिंग का सफर अविश्वसनीय रहा है। लाइटिंग समाधानों में अग्रणी के तौर पर हमने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि लाइटिंग इनोवेशन के क्षेत्र में हम अपने उपभोक्ताओं को गोल्ड स्टैंडर्ड मुहैया कराएं। विप्रो में डिजाइनिंग और नए-नए प्रयोग जिंदगी जीने का तरीका बन गए हैं। नए प्रॉडक्ट्स और नई तकनीक विकसित करने पर आधुनिक तरीके से काम किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को लाइटिंग और उसके आगे के सर्वश्रेष्ठ समाधान मुहैया कराने की दिशा में इंटरनेट ऑफ लाइटिंग (एलओएल) TM पहला कदम है।”
विप्रो लाइटिंग ने लाइटशो में इंडोर और आउटडोर अनुप्रयोगों के लिए स्मार्ट एवं कनेक्टेड लाइटिंग समाधानों की अपनी श्रृंखला का प्रदर्शन किया। कंपनी ने इंटरएक्टिव वॉल का प्रयोग कर आधुनिक तकनीक के लाभ का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया। विप्रो की ओर से आधुनिक इनडोर लाइटिंग समाधानों की पूरी रेंज का उपभोक्ताओं के सामने प्रदर्शन किया गया, जिसमें इंटरनेशनल रेड डॉट, पुरस्कार विजेता वर्ज एलईडी, नई लॉन्च हुई ओपस एलईडी, डाउनलाइटर्स और सेंसर्स शामिल है।
कंपनी ने बेहतरीन फरफॉर्मेंस आधारित इंडस्ट्रियल लाइटिंग समाधान भी पेश किए, जिससे उद्योगों में उत्पादकता और सुरक्षा बढ़ेगी।

विप्रो लाइटिंग ने प्रॉडक्ट डिजाइनिंग, इनोवेशन और क्वॉलिटी एक्सिलेंस के लिए 2017 में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। इसमें बेहतरीन डिजाइनिंग के लिए इंटरनेशनल सील ऑफ क्वॉलिटी-रेड डॉट डिजाइन अवॉर्ड, ग्लोबल एसएसएल शोकेस टॉप 100, प्रॉडक्ट डिजाइनिंग में प्रमाणित सर्वोत्कृष्टता के लिए इंडिया डिजाइन मार्क, एलईडी लाइटिंग के क्षेत्र में नए-नए प्रयोगों के लिए खास विजन और नेतृत्व विकसित करने के लिए विप्रो लाइटिंग को फ्रॉस्ट एंड सुलिवन पुरस्कार से नवाजा गया। विप्रो लाइटिंग को यूरोपियन सोसाइटी ऑफ क्वॉलिटी रिसर्च (ईएसक्यूआर) की ओर से क्वॉलिटी एक्सिलेंस के लिए इंटरनेशनल डायमंड पुरस्कार भी दिया गया।
अपने नए-नए उत्पादों को लॉन्च करने के लिए लाइट शो विप्रो का सिग्नेचर इवेंट है। दिन भर चलने वाले शो में कई वास्तुकार, डिजाइनर, इंजीनियर और कॉरपोरेट वर्ग के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और उनकी अच्छी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। इस शो में आए मेहमानों ने विप्रो की टीम से बातचीत की। विप्रो की लाइटिंग टीम ने कार्यक्रम में आए मेहमानों को तकनीकी इनपुट्स भी मुहैया कराए, ताकि वह अपने नए उत्पादों में इसआधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सकें।


