- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
डॉ. भंडारी गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड में प्रतिष्ठित
एक लाख युवाओं को दी नि:शुल्क करियर काउंसिलिंग
इंदौर. करियर मार्गदर्शक, शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी के द्वारा पिछले 40 वर्षों में 1022 नि:शुल्क करियर काउंसिलिंग शिविरों में करियर मार्गदर्शन से एक लाख से अधिक युवाओं को लाभांवित किए जाने का वैश्विक रिकार्ड बनाने पर उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकाडर््स में प्रतिष्ठित किया गया है।
डॉ. भंडारी ने स्कूल-कॉलेजों में, दृष्टिहीन और विकलांग छात्रों की संस्थाओं में, मलिन बस्तियों में, अल्पसंख्यक संस्थाओं में, आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में आयोजित नि:शुल्क करियर काउंसिलिंग शिविरों के माध्यम से नई पीढ़ी को मुस्कराहट देने का बेमिसाल कार्य किया है. गोल्डन बुक के साउथ एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई के द्वारा प्रतियोगिता निर्देशिका परिसर में आयोजित समारोह में डॉ. भंडारी को वैश्विक रिकार्ड की आधिकारिक मान्यता का प्रमाणपत्र सौंपा गया।
गौरतलब है कि देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं में विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गए करियर काउंसिलिंग संबंधी सर्वाधिक 13734 प्रश्नों के उत्तर दिए जाने का रिकॉर्ड बनाने पर डॉ. भंडारी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी प्रतिष्ठित किया गया है.
उल्लेखनीय है कि डॉ. भंडारी 1976 से युवाओं को करियर काउंसिलिंग देकर उनकी जिंदगी संवारने में असाधारण भूमिका निभा रहे हैं. 1976 में डॉ. भंडारी का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन के लिए प्राध्यापक वाणिज्य पद के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा के लिए भी चयन हुआ था.
लेकिन डॉ. भंडारी ने नई पीढ़ी को करियर मार्गदर्शन की मुस्कराहट देने का लक्ष्य रखकर प्रशासनिक सेवा में जाने के बजाए प्राध्यापक बनना पसंद किया और उन्होंने अध्यापन के साथ-साथ निशुल्क करियर मार्गदर्शन शिविरों का समर्पित अभियान शुरू किया.
डॉ. भंडारी को शिक्षा केे क्षेत्र की सर्वोच्च उपाधि डी. लिट््. और प्रतिभाशाली प्राध्यापकों के यूजीसी केे सर्वोच्च सम्मान कॅरियर अवार्ड से नवाजा गया हैै.


