- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
यश ने अपनी KGF 2 स्टारकास्ट के साथ रिलीज से ठीक पहले सिनेपोलिस के आईमैक्स ऑडिटोरियम में लॉन्च किया सॉन्ग
रिलीज होने वाली अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, ‘KGF: चैप्टर 2’ सुपरस्टार यश उर्फ KGF के रॉकी भाई की बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है, जिसमें संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि जैसे कलाकारों की टुकड़ी शामिल हैं।
बड़े लेवल पर देशभर में अपनी मैग्नम ओपस को प्रमोट करने के बाद, ‘KGF: चैप्टर 2’ की टीम ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में सिनेपोलिस सीवुड्स ग्रैंड सेंट्रल में आईमैक्स एक्सपीरियंस को लॉन्च किया। इसने फिल्म को आईमैक्स प्रारूप में एक जादुई फ्यूजन के साथ क्रिस्टल-क्लियर विज़ुअल्स और उस पर से दिल की धड़कनों के बढ़ा देने वाले ऑडियो के साथ रिलीज करने की भी घोषणा की। ।
ऐसे में अब इसके साथ ही दर्शक मोस्ट प्रीमियम और इमर्सिव अनुभव के साथ यश स्टारर का ‘KGF: चैप्टर 2’ का आनंद ले सकते हैं।
अगर यह काफी नहीं तो बता दें, मेकर्स आज फिल्म का एक गाना भी लॉन्च कर रहे हैं, जो आपके दिल के तार खींचने की गारंटी करता है क्योंकि ‘KGF: चैप्टर 2’ की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बाकी है।
14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देशभर में रिलीज होने वाली KGF: चैप्टर-2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले निर्देशकों में से एक है। इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया गया है। उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स अगले दो वर्षों में भारतीय सिनेमा में कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसमें प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सालार’ भी शामिल है।
फिल्म को उत्तर-भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।


