- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
वर्तमान अर्थव्यवस्था में गेम चेंजर की भूमिका निभा रहे हैं युवा – शुभम चौहान
जीएसबी इंदौर में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन
इंदौर। इंदौर केग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिजनेस (जीएसबी) इंदौर में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सीनियर छात्रों द्वारा नए छात्रों के स्वागत के लिए शानदार फ्लैश मॉब डांस का आयोजन किया गया। इंडक्शन के की स्पीकर के रूप में शुभम चौहान और डॉ संदीप अत्रे मौजूद थे, जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शिखा अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा “छात्रों के जीवन में अगले तीन वर्ष बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। यहाँ से उनका जीवन बदलने वाला है। जीएसबी में एकेडमिक और को – करिक्युलर एक्टिविटीज़ को मिलाकर एक ऐसे प्रोग्राम तैयार किए गए हैं जिससे छात्रों का चौतरफा विकास होगा। इंडक्शन 2023 के इस प्रोग्राम में हमनें बच्चों के मार्गदर्शन से लेकर मनोरंजन तक की पूरी व्यवस्था की थी। आशा करते हैं कि इससे उनका कॉलेज के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा और उन्हें एक नई और शानदार शुरुआत मिलेगी।”

पहले दिन छात्र छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए ‘इंडियन एंटरप्रेन्योरशिप एंड इकोसिस्टम नेटवर्क’ (आईईएन) के संस्थापक और सीईओ शुभम चौहान मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों से ‘21वीं सदी के छात्र कॉलेज जीवन का ज्यादा से ज्यादा लाभ कैसे उठाएं’ पर उद्बोधन में कहा “भारत आज स्टार्टअप्स का केंद्र है और युवा वर्तमान अर्थव्यवस्था में गेम चेंजर की भूमिका निभा रहे हैं। युवा स्टार्टअप्स के इकोसिस्टम में योगदान कर सकते हैं और खुद के लिए एक शानदार करियर बना सकते हैं।”
दूसरे दिन छात्रों से बात करने के लिए कॉउंसलिंग साइकोलोजिस्ट एवं इमोशनल सोशल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट डॉ संदीप अत्रे मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों को एक सकारात्मक भविष्य की तरफ बढ़ने के आवश्यक टिप्स दिए। इस दिन छात्रों ने ट्रेजर हंट कॉम्पिटिशन में भी भाग लिया, बाद में छात्र सीनीयर छात्र तरन दीप सिंह बग्गा, अभय आहूजा और यश मनोचा द्वारा प्रस्तुत मनमोहक लाइव बैंड के प्रदर्शन का आनंद लिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रज्ञा राठौर और प्रोफेसर नीता माथुर मौजूद थीं, अंत में जीएसबी के वरिष्ठ प्रोफेसर फर्जाना कुरैशी ने आभार किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।


