- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
युविका चौधरी बनी सिंगर, अगले महीने रिलीज होगा डेब्यू सॉन्ग!
युविका चौधरी ने एक अभिनेत्री और एक मॉडल के रूप में इंडस्ट्री में अपने लिए बहुत प्रशंसा बटोरी है। उन्होंने संगीत वीडियो के साथ-साथ टीवी रियलिटी शो में अपने प्रदर्शन के साथ एक जगह बनाई है। अब अभिनेत्री और मॉडल अपना पहला गाना जारी कर एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार हैं। खबर है कि वह अगले महीने अपना डेब्यू सॉन्ग रिलीज करेंगी।
युविका को कई म्यूजिक वीडियो मे देखा गया है जैसे ‘तेरे ख्याल’, ‘चलो जीते हैं’, ‘सजना वे सजना’, ‘तेरा मेरा नाम सोनेया’, ‘प्यार होया ऐ’, ‘कुड़ी स्वीट’, और अन्य।
उन्होंने अपने पति प्रिंस नरूला के साथ भी संगीत वीडियो में हमें प्रभावित किया है। ‘ओम शांति ओम’, ‘नॉटी @ 40’, ‘तो बात पक्की!’, ‘लकीरें’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने के बाद युविका ने अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा ली है।
और अब वह अपने खुद के गाने के लिए, गाने को तैयार हैं जिसमें वह खुद भी नजर आएंगी। युवा अभिनेत्री के प्रशंसक उनके गाने को सुनने और उनकी खूबसूरत आवाज के गाने मे उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं।


