- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
कांग्रेस राजा महाराजाओं की पार्टी जिसमें दलित आदिवासियों का सम्मान नहीं
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुडडू एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत बौरासी भाजपा में शामिल
इंदौर. मेरे पिता परम्परागत कांग्रेसी रहे मे साधारण आर्थिक परिस्थतियों में पला-बढ़ा जब विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त कर कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम प्रारंभ किया तो लगा कि कुछ समय काम करने के बाद योग्यता के अनुरूप काम करने का अवसर व सम्मान मिलेगा।
धीरे-धीरे अंर्तमन में घुटन होने लगी अब कांग्रेस सिर्फ राजा-महाराजा और उद्योगपतियों की पार्टी बन कर रह गई है।
आज भी वंशवाद और सामंतवादी मानसिकता कांग्रेस में हावी है। हमारे जैसे दलित और आदिवासी युवा कितने ही पढ़ लिखकर योग्य हो जाये बराबरी का अधिकार नहीं मिलता है आज भी कांग्रेस में दलित व आदिवासी दरी बिछाने व उठाने का काम कर रहे है।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। तभी तो छोटे से छोटे कार्यकर्ता बडे से बडे पद पर जा सकता है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं।
यह बात युवक कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत बौरासी ने भाजपा कार्यालय इंदौर पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता गृहण करते हुए पत्रकार मित्रों से कहीं। प्रारंभ में भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने विधिवत सदस्यता दिलवाई। आज दिल्ली में पूर्व सांसद श्री प्रेमचंद गुडडू ने भाजपा की सदस्यता गृहण की।
आज भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, कमल वाघेला, हरप्रीतसिंह बक्षी, आलोक दुबे, जे.पी. मूलचंदानी, श्री देवकीनंदन तिवारी, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, वीणा शर्मा, सविता पटेल, संदीप दुबे सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अजीत बोरासी के बड़ी संख्या में समर्थक भी उपस्थित थे।


