- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
वार्ड 6 का बूथ समिति कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र क्र.1, वार्ड क्र.6 का बूथ समिति कार्यकर्ता सम्मेलन महावीर बाग़ में आयोजित किया गया. पार्षद दीपक जैन ने बताया कि संगठन के आदेशानुसार प्रत्येक वार्ड में बूथ समिति कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया जाना है. वार्ड 6 के सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ समिति कार्यकर्ता उपस्थित थे। महापुरषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
इस अवसर पर विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि सम्पूर्ण देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की है. उन्होंने सभी बूथ समिति कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि सब मिलकर अधिक से अधिक योजनाओ के बारे में लोगों को बताये ओर उन्हें लाभ दिलवाएं क्योंकि बूथ जीता मतलब चुनाव जीता. नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा जी ने कहा कि हम सब संकल्प ले की हम सब अपने अपने बूथ पर नए मतदाताओं को जोडऩे का प्रयास करे और आने वाले चुनावों में हमारा बूथ सर्वाधिक मतों से जीत प्राप्त करे इसके लिए अभी से तैयारी प्रारम्भ कर दे.
उन्होंने 14 जुलाई को उज्जैन से प्रारंभ होने वाली मुख्यमंत्री जी की जनआशीर्वाद यात्रा की भी जानकारी दी. कार्यक्रम में मंडल के प्रभारी श्याम नायक (धार) नगर महामंत्री नानूराम कुमावत, राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर बूथ समिति के सभी अध्यक्ष व सदस्य, वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे. प्रारम्भ में गीत रितेश पाटनी जी ने लिया। संचालन अरुण गर्ग ने किया आभार मुकेश खाटवा ने माना.


