- वुमन इन फिल्म इंडिया कार्यक्रम में तापसी पन्नू के साथ शीना चोहान: “जब महिलाएं एक-दूसरे का साथ देती हैं, तो हम पूरे फिल्म उद्योग को ऊपर उठाती हैं”
- Sheena Chohan at Women in Film India Event with Taapsee Pannu: “When Women Support Each Other, We Elevate the Entire Industry”
- 45 साल के भरोसे को मिला नया स्वरूप, इंदौर में सांची की नई ब्रांड पहचान लॉन्च
- सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने मचाया धमाल, टीजर को मिले 5.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
- Sidharth Malhotra and Tamannaah Bhatia Starrer The Vvaan Teaser Creates an Online Storm with Over 55 Million Views, Achieves #1 Spot on YouTube Across Languages
सांई बाबा की चरण पादुका का प्रथम निमंत्रण बड़ागणपति को
.इंदौर. मां अहिल्या की नगरी इन्दौर शहर में सांई बाबा शताब्दी महोत्सव के तहत दो दिवसीय सांई बाबा चरण पादुका दर्शन महोत्सव का आयोजन शुक्रवार 4 एवं 5 मई को छोटा बांगड़दा स्थित बाबा श्री रिसोटर््स पर आयोजित किया जा रहा है. इस दो दिवसीय सांई बाबा की चरण पादुका महोत्सव में शहर के सांई भक्तों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के भक्त भी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या शामिल होने इन्दौर पहुंचेंगे. इस दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को समिति के सदस्यों की बैठक एरोड्रम रोड़ स्थित हजुरगंज सांई मंदिर पर हुई जिसमें हजारों की संख्या में सांई भक्तों ने शामिल होकर अपने-अपने विचार और सुझाव भी रखे। वहीं बैठक के पश्चात समिति के सदस्यों एवं सांई भक्तों प्रथम निमंत्रण भगवान को दिया एवं फोल्डर का विमोचन भी किया.
श्री इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति अध्यक्ष छोटू शुक्ला, जगदीश प्रसाद गोयल, विजयसिंह परिहार एवं मधु प्रकाश तोमर ने बताया कि सांई बाबा के शताब्दी वर्ष में समिति द्वारा सालभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। शताब्दी वर्ष महोत्सव में समिति द्वारा दो दिवसीय सांई बाबा चरण पादुका दर्शन का आयोजन 4 एवं 5 मई को छोटा बांगड़दा स्थित बाबाश्री रिसोटर््स में किया जाएगा. इस दो दिवसीय महोत्सव के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए सभी सांई भक्तों की बैठक सोमवार को संपन्न हुई. बैठक में सभी सांई भक्तों ने अपने-अपने विचार और सुझाव भी रखे. वहीं बैठक में समिति द्वारा सभी सांई भक्तों की अलग-अलग समितियां का गठन भी किया गया और उन सभी समितियों की जिम्मेदारियां सांई भक्तों को सौंपी गई। सांई शताब्दी वर्ष में सांई बाबा की चरण पादुका सांई बाबा की जन्मस्थली पाथरी जिला परभर्णी महाराष्ट्र से आ रही है. जो दो दिन तक इन्दौर में ही भक्तों के दर्शनों के लिए रखी जाएगी. दो दिवसीय महोत्सव के लिए समिति के सदस्यों एवं सांई भक्तों ने सांई बाबा चरण पादुका का प्रथम निमंत्रण हजुरगंज सांई मंदिर एवं बड़ा गणपति मंदिर को दिया. इस अवसर पर इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ वीरेंद्र उपाध्याय, कमल पाठक, जितेंद्र व्यास, शरद स्नेही, आर.पी.सिंह राणा, राधेश्याम आर्य, सतीश बंसल, गोविंद वर्मा, मुकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
मातृशक्तियों ने किया फोल्डर का विमोचन
सांई शताब्दी महोत्सव में आयोजित दो दिवसीय सांई बाबा चरण पादुका दर्शन महोत्सव का प्रथम निमंत्रण सांई भक्तों ने भगवान को समर्पित किया. इसके पश्चात सभी मातृशक्तियों ने सांई बाबा चरण पादुका दर्शन महोत्सव के फोल्डर का विमोचन कर सभी सांई भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया. वहीं दो दिवसीय महोत्सव के लिए सभी मातृशक्तियां सभी सांई भक्तों के घर-घर जाकर इस महोत्सव का न्यौता देंगी.


