- सैमसंग ने पुणे में FläktGroup की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ AI डेटा सेंटर कूलिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की
- “Main Rahunga Aapke Saath” says Ajay Devgn as he brings stories inspired by cases in Crime Patrol 2026
- “मैं रहूंगा आपके साथ”: अजय देवगन ला रहे हैं ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ में असली मामलों से प्रेरित कहानियां
- प्लेसमेंट से परफॉर्मिंग आर्ट्स तक: डॉ. ए.के. द्विवेदी की पहल से DAVV में बदलाव की नई दिशा
- इंडियन बैंक द्वारा खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (आरएएम) क्षेत्रों में 1,220 करोड़ का संवितरण
अमी व अनुराग सेमीफायनल मे
इंदौर। म.प्र. बिलियर्डस् व स्नूकर एसोसिएशन के मेजबानी मे खेली जा रही म.प्र. राज्य 6 रेड स्नूकर स्पर्धा रोमांचक व अंतिम दौर मे पहुंच गई हैं. अमी कमानी, मो. हुसैन, पीयूष कुशवाह व अनुराग गिरी ने सेमीफायनल प्रवेश किया.
नेहरू स्टेडियम स्थित अकादमी मे खेली जा रही इस स्पर्धा के पहले क्वार्टर फायनल मे दो अंतराष्ट्रीय खिलाडी आमने-सामने थी. अमी कमानी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए जूनियर वर्ग की चैपिंयन खिलाड़ी ईशिका शाह को 3-1 से पराजित किया. हालाकि ईशिका ने भी जोरदार खेल दिखाया और अमी को कड़ी चुुनौती दी. अन्य क्वार्टर फायनल मे रतलाम के मो. हुसैन ने इंदौर के केतन चावला को 3-0 से, भोपाल के पीयूष कुशवाह ने कटनी के विनोद सोनी को 3-0 से तथा भोपाल के अनुराग गिरी ने इंदौर के मनीष मित्तल को 3-0 से पराजित कर अंतिम चार मे अपना स्थान सुनिश्चित किया. इसके पूर्व शादाब रिजवी, हिमांशु खराडे, रजत केसरी, सम्यक कटारिया, केन साईमन, आर्दश परिहार व रितिक जैन भी प्री-क्वार्टर फायनल मे चुनौती समाप्त हो गई थी. सेमीफायनल मुकाबले शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तथा फायनल शाम 4 बजे खेला जाएगा.


