- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
देवी अहिल्या के सद्कार्यों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: महाजन
अहिल्योत्सव के अंतर्गत एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर ताई ने ली बैठक
इंदौर. लोक माता देवी अहिल्या की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करने का कार्यक्रम शहर के हर वार्ड तथा हर स्कूल में मनाया जाना चाहिए. आज उनके किए कार्यों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना इस पीढ़ी की जिम्मेदारी है.
यह बात सांसद और लोक सभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कही. श्रीमती महाजन ने यह बात अहिल्योत्सव समिति की हिंदी साहित्य समिति में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही. ताई ने कहा कि समिति के कार्यकर्ता हर स्कूल में जाकर प्राचार्य से संपर्क करें तथा उनसे देवी अहिल्या पुण्यतिथि पर समारोह करने तथा उनके किए कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को बताएं. हम अहिल्योत्सव को जन जन उत्सव बनाने के लिए प्रत्येक उस व्यक्ति का सहयोग लें जो भले ही सौ रूपए की राशि दे लेकिन उसके मन में अहिल्या देवी के प्रति भाव होना चाहिए. ताई ने सभी सदस्यों को हरित इंदौर अभियान के तहत हर क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हाथ में लेना चाहिए.
कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुति की
अहिल्योत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा ने बताया कि बैठक देवी अहिल्या बाई के पुण्यतिथि समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी. बैठक में विभिन्न समितियों के संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में विभिन्न संयोजकों ने एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बैठक में अजयसिंह नरूका, विनिता धर्म, अनिल भोजे, सरयू वाघमारे, मालासिंह ठाकुर, ज्योति तोमर, युवराज दुबे आदि ने प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। संचालन विनीता धर्म ने किया तथा आभार सुधीर देडग़े ने व्यक्त किया.


