- Whirlpool of india delivers double digit revenue growth in q2
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Vijay Verma: 5 Actors Who Looked Dapper this Diwali
- Sant Tukaram actress @Sheena_Chohan shares a special BTS moment with her co-star @SubodhBhave and wishes him a very happy birthday! ✨
- A Bond that Blooms! Genelia Deshmukh’s Love for Organic Dragon Fruit Farming Made Even Sweeter by Her Equation with Her Mother-in-Law
- Hanuman Ansh, Ramayana and Mangalmay Salasar: Three Films, One Divine Connection
नटराज बने इंदौर रैली के विजेता
एमआरएफ टू व्हील रेस में हुआ रोमांचकारी प्रदर्शन
इंदौर। देश के ख्यात राइडरों ने अपने रोमांचकारी प्रदर्शन से इंदौरी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह 7 बजे यह राइडर एबी रोड से राऊ बायपास स्थित चिनार हिल्स पर पहुंचे और 17 किमी के ऊबढ़-खाबड़ ट्रेक पर अपनी दमदार राइडिंग से इस रोमांचकारी खेल में अमिट छाप छोड़ी।
इंदौर नेशनल रैली क्लब व ए डब्ल्यू इंवेट नासिक के संयुक्त आयोजित एमआरएफ मोग्रीप एफएमएससीआई टू व्हील नेशनल रैली में एक-एक मिनट के अंतराल से यह राइडर लक्ष्य की ओर से पहुंच रहे थे। सामने अनेक बाधाएं व कठिन रास्ते थे, लेकिन बुलंद हौसलों के साथ यह लक्ष्य की ओर पहुंच रहे थे। महिला राइडर भी किसी से कम नहीं थी और महिलाओं का प्रदर्शन भी देखते ही बनता था। पुरुष वर्ग की मुख्य रेस में कृष्मागिरी के आर. नटराज सबसे कम समय में लक्ष्य की ओर पहुंचे और प्रथम स्थान अर्जित किया। द्वितीय स्थान पर नागपुर के जतीन जैन तथा तृतीय पर चिकमंगलूर के जीवन रहे। महिला वर्ग में बेंगलुरु की अंतरराष्ट्रीय राइडर ऐश्वर्या पीसे ने अपनी ख्याती के अनुरूप उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। बड़ौदा की गुरमैल कौर को दूसरा, पलाक्कड की फजैला को तीसरा स्थान तथा बड़ौदा की ही रिचा पटेल को चौथा स्थान मिला। इन महिलाओं ने भी पुरुषों के समान ट्रेक पर दमदार प्रदर्शन किया। स्थानीय राइडरों में इंदौर के नरेंद्र सिंह पंवार विजेता घोषित किए गए। द्वितीय स्थान पर भोपाल के मुजफ्फर अली रहे। जबकि तृतीय स्थान से इंदौर के शादाब करीम को संतोष करीम को संतोष करना पड़ा।
अन्य वर्गों में कोयंबटूर के विग्नेश, होसूर के इमरान पाशा, होसूर के ही राजेंद्र, इंदौर के विनित शर्मा, पूणे के पिंकेश ठक्कर को पहला स्थान मिला। स्पर्धा के पुरस्कार एकलव्य सिंह गौड़, तरुण बारोठ, सोनू राठौर ने वितरीत किए। इस अवसर पर रैली का सफल संचालन करने के लिए गॉड स्पीड के श्याम कोठारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संचालन यशराज राठौर ने किया। स्पर्धा में सफल राइडरों को आकर्षक ट्रॉफियों के साथ निश्चित अनुपात में 2 लाख रुपए की इनामी राशी भी टीवीएस अपाचे व इंडियन आयल की ओर से प्रदान की गई। यह इस रैली का दूसरा चरण था। शेष चार चरण अन्य शहरों में आयोजित किए जाएंगे।


