- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
पहलवानों ने निकाली वाहन रैली
मदर्स डे पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
इंदौर। 20 मई को शहर में होने वाली मिट्टी की कुश्ती के अब तक सबसे भव्य आयोजन के लिए कुश्ती जगह में जबरजस्त माहौल है। क्योंकि इस अंतरराष्ट्रीय महादंगल में अनेक सितारा पहलवान अपने जलवे दिखाने इंदौरी जमीं पर आ रहे है।
आज मदर्स डे के अवसर पर शहर के अनेक व्यायामशालाओं के पहलवान अन्य युवाओं ने बाणेश्वरी कुंड से राजवाड़े तक इस दंगल के लिए वाहन रैली निकाली। जिसमें 5 हजार व्यक्ति शामिल थे। पहलवानों का हौसला बढ़ाने के लिए इस रैली में विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोलू शुक्ला, हैप्पी वर्मा, ओलंपियन पप्पू यादव, ओमप्रकाश खत्री व चिंटू ठाकुर भी मौजूद थे। जगह-जगह कुश्ती की इस रैली का अभिनंदन भी किया गया। रैली में अनेक सितारा पहलवानों के विशालकाय फोटो भी थे। दंगल के आयोजक धीरज ठाकुर व चंदनसिंह बैस ने बताया कि रैली के समापन अवसर पर राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस आयोजन की तैयारी जोर-शोर से जारी है। इंदौर के बाहर के दर्शक बड़ी संख्या में कुश्ती का रोमांच देखने के लिए आ रहे है।


