- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कचरा व गंदगी पाये मिलने पर स्पॉट फाईन
इन्दौर. नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई द्वारा अपने-अपने झोन/वार्ड क्षेत्रो में कचरा व गंदगी फैलाने वालो दुकान, संस्थानो के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसके तहत संस्थान परिसर व आस-पास में किसी भी प्रकार का कचरा व गंदगी पाये जाने पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की गई. इसके अंतर्गत वलिराम रावल कनाडिया रोड पर 250 रुपए, मदन शेखावत आरटीओ रोड पर 500, दीपक कनाडिया रोड पर 250, श्याम राठौर कनाडिया रोड पर 100, संजय जगताप कनाडिया रोड 250, किरण राठौर बिचैली मर्दाना पर 500, जितेन्द्र राणा टेचिंग ग्राउण्ड चौराहा पर 250, रमेश तिवारी पत्थर मुंडला रोड पर रूपये 250, हरि सिंह तेजाजी चैक पालदा पर 500, मिस्टर बिन्स साकेत नगर पर 500, विमला गर्ग श्री नगर एक्सटेंशन पर 250, सागर वाघ ग्रेटर कैलाश रोड पर 100, राकेश भोलाराम आनंद बाजार पर 100, रणवीर पाल ग्रेटर कैलाश रोड साकेत चैराहा पर 250, अजय विंद खजराना रोड पर 100, जाईद पिता अजीत खजराना रोड पर 100, डीएस पंवार कनाडिया रोड पर 250, राजाराम पटेल कनाडिया रोड पर 250 का स्पॉट फाइन किया गया. साथ ही समस्त को निर्देशित भी किया गया कि वे अपने परिसर व आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता को बनाये रखे.
अनुपस्थित मिलने पर तीन कर्मचारियो की सेवा समाप्त
इन्दौर. आयुक्त आशीष सिंह द्वारा प्रात:काल में रिजनल पार्क का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री सिंह द्वारा रिजनल पार्क के काउण्टर पर कर्मचारियो की उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया . कर्मचारियो के उपस्थिति रजिस्टर चेक के दौरान पाया गया कि कुछ कर्मचारि विगत 2-3 सप्ताह से प्रत्येक रविवार को अनुपस्थित रहते है, इस संबंध में जब रिजनल पार्क के विभागीय अधिकारी से जानकारी चाही गई तो बताया गया कि रिजनल पार्क में प्रात:काल की शिफ्ट में कार्यरत अस्थाई कर्मचारी अनिल पिता माखनलाल, योगेश पिता विजय तथा रीना पति अनिल विगत 2-3 सप्ताह से प्रत्येक रविवार को बिना सक्षम व बिना जानकारी के कार्य से अनुपस्थित रहते हेै तथा कार्य में लापरवाही करते है. इस पर आयुक्त श्री आशीष सिंह द्वारा बिना सक्षम स्वीकृति के अनुपस्थित रहने व कार्य के प्रति लापरवाही करने व वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशो की अव्हेलना करने पर अस्थाई कर्मचारी अनिल पिता माखनलाल, योगेश पिता विजय तथा रीना पति अनिल की सेवा समाप्त करने व इनके पारिश्रमिक भुगतान पर रोक लगाते हुए, अधिकारियो व कर्मचारियो को निर्देशित किया गया कि कार्य में लापरवाही करने व बिना सक्षम स्वीकृति के अनुपस्थित कोई कर्मचारी कार्य से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.


