- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बाबा रामदेव ने इंदौर को सिखाए योग के मंत्र
सांसद शंकर लालवानी का कामयाब आयोजन
बाबा रामदेव ने इंदौर के लिए एक विशेष योग सत्र में कोरोना से बचने के मंत्र बताए और अपनी इम्युनिटी बूस्ट करने के सरल तरीके भी। सांसद शंकर लालवानी के आग्रह पर बाबा रामदेव ने इंदौर के लिए ऑनलाइन योग सिखाया और ये कार्यक्रम बेहद कामयाब रहा। इस कार्यक्रम में 10,648 लोगों ने एक साथ ऑनलाइन योग किया जो कि किसी भी शहर का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
पूरे विश्व में भारतीय योग, ध्यान और संस्कृति की विजय पताका फहराने वाले योगऋषि स्वामी रामदेव ने इंदौर की जनता को कोरोना से बचने के गुर सिखाए और योग की महत्ता बताई। स्वामी रामदेव को अपने बीच ऑनलाइन पाकर लोग बेहद खुश थे।

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर की ओर से स्वामी रामदेव का स्वागत किया और लाइव योग सेशन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सांसद ने कहा कि इंदौर बेहद विपरीत परिस्थितियों से निकलकर आया है और स्वामी रामदेव के बताए योग से कोरोना से बचाव करेगा।
सांसद ने मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से ही पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। सांसद ने सभी से रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि हमें अब योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।

स्वामी रामदेव ने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी समेत पांच प्राणायाम रिज करने के लिए कहा और कई योगासन भी बताए। बाबा रामदेव ने आहार, नियम और योग के सहारे कोरोना को हराने के मंत्र दिया।
सांसद लालवानी ने स्वामी रामदेव से कहा कि इंदौर देश का स्वच्छ शहर रहा है और आपके आशीर्वाद से अब स्वस्थ भी होगा।
पुरे कार्यक्रम का संयोजन सावन लड्ढा ने किया और कार्यक्रम में आई एम के डायरेक्टर हिमांशु राय और आरजे विनी भी थीं जिन्होंने अपने योग से जुड़े अनुभव साझा किए। जितने भी लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था उन्हें वर्ल्स रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट की कॉपी ईमेल भी की जाएगी।


