- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
श्वेताम्बर जैन महासंघ ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी 4 लाख की छात्रवृत्ति
इन्दौर. अखिल भारतीय श्री श्वेताम्बर जैन महासंघ की ज्ञानार्जन योजना के तहत संस्था अध्यक्ष चंदनमल चोरडिय़ा ने 112 जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को 4 लाख 35 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की.
यह आयोजन महासंघ कार्यालय स्टारलिस्ट टॉवर पर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर श्री चोरडिय़ा ने कहा कि महासंघ द्वारा विगत वर्षों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। यह एक छोटा सा प्रयास है, जिसका लाभ आज श्वेताम्बर जैन समाज के सैकड़ों विद्यार्थी उठा रहे हैं. यह जानकारी ज्ञानार्जन योजना के संयोजक राजेन्द्र जैन ने दी. उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का द्वितीय चरण 7 जुलाई को महासंघ कार्यालय पर होगा. कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ. प्रकाश बंगानी, कैलाश नाहर, भंवरलाल कांसवा थे. कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र जैन ने किया और आभार माना महासचिव विमल तांतेड़ ने। इस मौके पर योगेन्द्र सांड, कीर्ति शाह, अशोक जैन (राजगढ़ वाला) विशेष रूप से उपस्थित थे।


