- बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- The Reinvention of Rohit Saraf - From Rom-com's Mismatched to the Patriotic The Revolutionaries
- THE LOVE HYPOTHESIS Official Trailer | Starring Lili Reinhart and Tom Bateman
- Pratibha Ranta Packs a Solid Punch in the Gripping Trailer of The Revolutionaries
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मोबिलिटी के भविष्य की फिर लिखी परिभाषा एमजी हेक्टर टोमहॉक को EV और PHEV में लॉन्च किया
अभिनेता अंकित शर्मा ने दिव्यांग बच्चों संग किया ध्वजारोहण
इंदौर. पंचकुईया स्थित युगपुरूष धाम बौद्धिक विकास केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम फिल्म कछुआ के अभिनेता अंकित शर्मा के आतिथ्य में हुआ। शर्मा ने आश्रम के दिव्यांग बच्चों के साथ अभिनय क्षेत्र की दिलचस्प बाते शेयर की और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस का आनंद लिया।
इस अवसर पर भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, संस्था की अध्यक्ष जान्हवी पवन ठाकुर, सचिव तुलसी शादीजा एवं प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने अतिथि स्वागत किया। अभिनेता अंकित शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म का चयन हाल ही चायना फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है।
उनके आतिथ्य में दिव्यांग बच्चों को मिठाई वितरण भी किया गया. दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सबको भाव विभोर कर दिया. संचालन डॉ. अनिता शर्मा ने किया और आभार माना सचिव तुलसी धनराज शादीजा ने.


