- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
एमजीएम के डॉ. वी.पी. गोस्वामी को सुयश
इन्दौर. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. वी.पी.गोस्वामी, नेशनल नियोनेटोलाजी फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. यह एक बेहद प्रतिष्ठित संस्था है और भारत सरकार की नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य से सम्बन्धित नीतियों के निर्धारण में महती भूमिका निभाती है.
यह संस्था देशभर में नवजात शिशुओं की मृत्युदर को कम करने की दिशा में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन भी करती है. इसी संस्था के बैनर तले सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट नामक संस्था का जन्म हुआ है. मेडिकल कॉलेज में आज उनका अभिनन्दन समारोह आयोजित किया.
अधिष्ठाता डॉ. शरद थोरा ने उनका शाल श्रीफल से स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि डॉ.गोस्वामी नवजात शिशुओं की मृत्युदर को कम करने की दिशा में क्रान्तिकारी कदम उठाकर एमजीएम का नाम देशभर में रोशन करेंगे.
समारोह में कम्यूनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय दीक्षित, पीडियाट्रिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. हेमंत जैन सहित अनेक शिशुरोग विशेषज्ञ एवं एकेडेमिक सदस्य उपस्थित थे. डॉ.गोस्वामी ने विश्वास दिलाया कि वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे. कार्यक्रम का संचालन स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के डॉ. मनोहर भण्डारी ने किया.


