- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
कबड्डी के महामुकाबले में इंदौर योद्धाज का शानदार प्रदर्शन
अभय प्रशाल में रोचक मुकाबले में हुर्र कबड्डी, कबड्डी की गुूज
इंदौर. सेंट्रल इंडिया में पहली बार कबड्डी के महामुकाबले एम पी कबड्डी लीग के दुसरे दिन इंदौर खंडवा और भोपाल की टीमों के बीच मुकाबले हुए. इन मुकाबलों को देखने लिए बडी संख्या में युवा दर्शक अभय प्रशाल आए. कार्यक्रम के दौरान वॉलीवूड अभिनेता गुलशन ग्रोवर खिलाडियों का हौंसला बढ़ाने के लिए खास तौर पर मौजूद थे.
उपरोक्त जानकारी देते हुए डिजियाना गु्रप के चेयरमेन सुखेदव सिंह घुम्मन, तेजंदर सिंह घुम्मन व प्लम स्पोर्टस के आरक्षित मदान ने बताया कि मध्यभारत में पहली बार आयोजित इन मुकाबलों के देखने के लिए इंदौर की नहीं बल्कि प्रदेष के अन्य षहरों से भी बडी संख्या में खेल प्रेमी आए. कार्यक्रम शुरु होते ही आयोजन अभय प्रशाल पूरी तरह भर चुका था. इस भारतीय खेल में खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाने के लिए जाने माने अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी आए.
दर्शकों में कबड्डी के स्टार प्लेयर प्रदीप कुमार, विजय कुमार, जीबी मोरे, रोहित कुमार चौधरी, रवि कुमार, महेश गौड़, अनिल कुमार और एस महालिंगम के लिए दर्शको में काफी उत्साह था. कबड्डी लीग के दुसरे दिन इंदौर योद्वाज व खंडवा के खिलाडी , भोपाली नवाब्स व सागर सुल्तान तथा रेवांचल राजा’स व ग्वालियर महाराजा’स की तीन टीमों के बीच मुकाबले हुए. दूसरे दिन भी इंदौर योद्धाज ने जीत कायम रखी.
दूसरे दिन का पहला मैच इंदौर योद्धाज और खंडवा के खिलाडी के बीच हुआ. पहले राउंड से ही इंदौर योद्धाज की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। पहले राउंड में इंदौर योद्धाज टीम 24 पॉइंट और खंडवा की टीम के 14 पॉइंट थे। सेकेंड हॉफ राउंड में इंदौर योद्धाज की टीम 45 पॉइंट और खंडवा टीम 33 पॉइंट रहे. 13 पॉइंट से इंदौर योद्धाज ने शानदार जीत हासिल की. दूसरा मैच भोपाल नबाब और सागर सुल्तान का रहा.
दूसरे दिन भी सागर सुल्तान का प्रदर्शन अच्छा नही रहा। शुरू से है भोपाल की टीम ने बढ़त बना कर रखी और 4 पॉइंट्स से जीत पाई. दूसरे दिन का आखरी मैच रेवांचल राजास और ग्वालियर के बीच हुआ. पहले हाफ की शुरुआत में रेवांचल की टीम ने 13 पॉइंट प्राप्त किए. वही ग्वालियर की टीम 4 पॉइंट्स पर ही थी. लेकिन कुछ समय बात ग्वालियर की टीम ने बढ़त पाई और 23 पॉइंट हासिल कर लिए. पहले हाफ में ग्वालियर 23 पॉइंट और रेवांचल 21 पॉइंट थे. 2 पॉइंट से ग्वालियर की टीम आगे थी. सेकेंड हाफ में ग्वालियर की टीम ने बढ़त बना कर रखी। और 5 पॉइंट से मैच जीत लिया।


