- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
कैलिफोर्निया वालनट फेस्टिवल में बनाए लाजवाब व्यंजन
इंदौर. कैलिफोर्निया वालनट कमीशन ने मैरियट के सहयोग से इंदौर में आज पहला कैलिफोर्निया वालनट फेस्टिवल आयोजित किया। मैरियट इंदौर के फूड व बेवरेज निदेशक सोमरूप चंद्र ने लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव शेफ विवेक कालिया ने बताया कि कैसै विभिन्न व्यंजनों में वालनट (अखरोट) को डालकर उनका स्वाद बेहतरीन बनाया जा सकता है।
कालिया ने खासतौर पर कैलिफोर्निया वालनट का इस्तेमाल कर लाजवाब व्यंजन बनाए। यह फेस्टिवल एक महीने तक चलेगा। इसमें कैलिफोर्निया वालनट का इस्तेमाल कर कैलिफोर्निया वालनट फिग व फेटा ब्रुशचेटा, एप्पल सीलेरी और कैलिफोर्निया वालनट सलाद, पनीर कोरमा के साथ कैलिफोर्निया वालनट, चौवी कैलिफोर्निया वाटनट डेट बारस, कैलिफोर्निया वालनट हलवा और कैलिफोर्निया कैरामनइलाइजिड कैलिफोर्निया वालनट आइसक्रीम आदि पेश की जाएंगी। ऐसे कई व्यंजनों का लोग मजा ले सकेंगे।
कैलिफोर्निया वालनट बोर्ड व कमीशन की सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर पमेला ग्रेविट ने कहा “ शहर में पहली बार आयोजित कैलिफोर्निया वालनट फेस्टिवल से हमारे मेहमानों को समर्पित है और इसमें उन्हें शानदार अनुभव मिला। इसके आयोजन के पीछे मुख्य ध्येय यह है कि लोगों को वालनट के उपयोग व उसके गुणों के बारे में जानकारी दी जाए।
लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया कि कैसे खाना बनाने में वालनट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वालनट का इस्तेमाल रोजमर्रा के खाने से लेकर विशेष अवसरों तक हो सकता है। वालनट में न केवल ओमेगा-3 प्रचुर मात्रा में होता है बल्कि इसमें एंटीआक्सीडेंट, फाइबर सहित अन्य पौष्टिक पदार्थ होते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे माननीय मेहमान हमारे स्टोर में उपलब्ध वालनट का इस्तेमाल करेंगे और वालनट को अपने रोजमर्रा के खाने का हिस्सा बनाएंगे।.”
मैरियट इंदौर के डायरेक्टर फूड व बिवरेज सोमरूप चंदा ने कहा, ‘‘वालनट का इस्तेमाल करने से कई व्यंजनों का स्वाद बेहतरीन हो जाता है। आप इन्हें कच्चा, भुना हुआ, मीठा या नमकीन पेश कर सकते हैं। इनसे आप कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं। शहर के लोगों में पौष्टिक स्नैक्स को लेकर जागरूकता बढ़ी है। कैलिफोर्निया वालनट फिटनेस व पौष्टिक खाने के लिए बिलकुल उपयुक्त हैं।”
एक्जीक्यूटिव शेफ विवेक कालिया ने कैलिफोर्निया वालनट फिग और फेटा ब्रुशचेटा बनाकर दिखाई और उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया वालनट पौष्टिक होने के साथ साथ खाने में डाले जाने पर उसे लजीज बनाते हैं। वे उनका बना खाना खाने वालों को खास तरह का फ्लेवर मुहैया करवा कर ग्रेट महसूस कर रहे हैं। मैंने कई व्यंजन कैलिफोर्निया वालनट से बनाए हैं। मुझे विश्वास है कि ये वालनट खाने को और बेहतर बना सकते हैं।”


