- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जन समास्या को लेकर कांग्रेस पार्षद दल जनसुनवाई पहुंचा
इंदौर.शहर की प्रमुख जनसमास्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष श्रीमती फौजिया शेख अलीम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल के सदस्य अन्साफ अंसारी दस्तक, सादिक खान, श्रीमती जुलेख अनवर कादरी, चंद्रकला मालवीय, सुभाष सोलंकी नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे. निगम आयुक्त आशीषसिंह की अनुउपस्थिति में देवेन्द्रसिंह अपर आयुक्त को निगम से संबंधित प्रमुख जन समास्याओं को शीघ्र हल करने की मांग की.
कांग्रेस पार्षद दल ने बताया कि अधूरे रूके हुये विकास एवं निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ करवाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करवाये जाये. जिससे शहर के लाखों नागरिकों को राहत मिल सके तथा ठेकेदारों के रोके गये भुगतान शीघ्र करवाये जाये.कीचड़ एवं जलजमाव की समस्या का निदान किया जाये. अतिवर्षा से निपटने हेतु प्रशिक्षित टीम का गठन किया जाये.खतरनाक मकानों को तोड़ा जाये. बंद स्ट्रीट लाईटों को चालू कराया जाये.शहर में आवारा पशुओं एवं श्वानों से मुक्त किया जाये.
नेता प्रतिपक्ष श्रीमती फौजिया शेख अलीम ने अपर आयुक्त से हाकर्स झोन,मटन मार्केट,मिनी स्पोर्टस क्लब शीघ्र बनाने की मांग रखी. जिस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं इंजिनियरों को 10 दिन में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किये.पार्षद-श्रीमती जुलेखा अनवर कादरी ने उनके वार्ड क्र.58 के बक्षीबाग बस्ती में स्वीकृत डे्रनेज लाइन के चल रहे काम को क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर की शह पर क्षेत्रीय गुंडे मनेाज यादव द्वारा कार्य रूकवाये जाने पर अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह को शिकायत की.
जिस पर देवेन्द्रसिंह ने झोनल अधिकारी श्री बायस को सख्त निर्देश दिये कि रोका गया कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाये. संबंधित ठेकेदार केा शोकाज नेाटिस जारी करें.अनवर दस्तक ने उनके वार्ड क्र.8 के जाकिर हुसैन कम्युनिटी हाल की दुर्दशा एवं संचालन की कमियों की ओर अपर आयुक्त को शिकायत की.
अनसाफ अंसारी उनके वार्ड क्र.60 के कोष्ठी मोहल्ला एवं दौलतगंज क्षेत्र में निगम अनुमति के बिना किये जा रहे निर्माण कार्यों को हटाने की मांग रखी.सादिक खान, चंद्रकला मालवीय एवं सुभाष सोलंकी ने अपने-अपने वार्ड की समास्याओं को दूर करने की मांग रखी. जिस पर अपर आयुक्त देवेन्द्रसिंह ने आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश प्रदान किये.


