- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
शहर में बढ रहे अपराध, को लेकर दिया आईजी को ज्ञापन
इंदौर। भाजपा के शासनकाल में पुलिस की लापरवाही एवं अक्रमण्यता के चलते शहर में लगातार बढ रहे अपराध गुण्डागर्दी, छात्राओं के साथ छेडखानी की घटनाओं को कांग्रेस ने गंभीरता से लेते हुए श हर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के नेतृत्व में आज आईजी आफिस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजदूगी में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए इंदौर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक अजय शर्मा को ज्ञापन दिया।
उक्त जानकारी देते हुए इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के स्थानीय मंत्री प्रकाश महावर कोली एवं प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने बताया कि मध्यप्रदेश में शांति का टापू कहलाने वाला इंदौर शहर इन दिनों पुलिस की लापरवाही एवं अकर्मण्यता के कारण अपराधिक घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।
श्री टंडन ने इदौर शहर की वास्तविकता से पुलिस महानिरीक्षक अजय शर्मा को बताया कि शहर में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म महिलाओं के साथ दु्व्यवहार एवं बलात्कार तथा स्कूल कालेज की छात्राओं के साथ छेडछाड सहित लूट हतया, चैन स्केनिग जैसी घटनाएं आए दिन हो रही है।
प्रतिनिधि मंडल में पं. कृपाशंकर शुक्ला, तुलसी सिलावट, शैलेष गर्ग, अर्चना जायसवाल, शशि यादव, सुरजीतसिंह चड्डा, अरविंद जोशी, देवेंद्रसिंह यादव, राजेश शर्मा, किरण जिरेती, जौहर मानपुरवाला, प्रकाश महावार आदि बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


