- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पिकनिक पर किया पौधारोपण
इंदौर. ओसवाल जैन समाज साजनासाथ युवा संघ के द्वारा प्रदूषण रहित देश व शहर के संकल्प के साथ पौधारोपण का संदेश प्रचारित एवं प्रसारित करने के महत्वपूर्ण उददेश्य के साथ अहिंसा पर्वत पर पौधारोपण के साथ पिकनिक का आयोजन किया गया.
पौधारोपण के इस पुनीत कार्य में युवा संघ के 150 सदस्य द्वारा अङ्क्षहंसा पर्वत पर पौधारोपण किया गया. जिसमें महिलाओं एवं बच्चों का विशेष उत्साह देखा गया. सभी ने मिलकर इंदौर केा हरियाली एवं प्रदूषण रहित शहर बनाने का भी संकल्प लिया. इस अवसर पर पास के ही गांव के जरूरतमंद 50 स्कूली बच्चों को किताबें एवं स्टेशनरी का सामान भी वितरित किया गया.मनोरंजक खेलों के साथ ही इस कार्यक्रम का समापन हुआ.
इस आयोजन के संयोजक चंदन अंजना, अरिहंत रानू, अजीत शीतल, राहुल समता, राकेश अनीता, सुनील ज्योती, मनेाज सरित भंडारी तथा शैलेश पल्लवी मूणत थे. युवा संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र श्वेता बोहरा ने सभी सदस्यों का अभिनंदन किया. देश व शहर के प्रति पौधारोपण के इस पुनीत आयोजन में भाग लेने के लिये सभी को धन्यवाद दिया.


