- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
दो चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए लगेंगे रोबोट
इंदौर. इंदौर शहर के दो प्रमुख चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए रोबोट लगाये जाएंगे. इसके लिए यातायात पुलिस को चौराहों के चिन्हाकन के निर्देश दिए गए हैं. यह एक और प्रयोग सफल होने पर इसका और विस्तार किया जाएगा. जिले में महिलाओं के विरूद्ध छेड़छाड़ करने, धारा 376, दहेज प्रताडऩा आदि गंभीर मामलों में पाये गये चालकों के वाहन लायसेंस निरस्त किये जाएंगे.
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दी गई. बैठक में डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में जिले में यातायात को सुगम बनाये रखने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने निर्देश दिए कि शहर के सभी यातायात सिग्नलों को सुचारू रूप से चालू रखा जाएं. बीआरटीएस के यातायात सिग्नलों पर विशेष ध्यान दिया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए सभी सिग्नलों पर टायमर भी लगे. उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों के अपूर्ण कार्य बारिश के पूर्व शीघ्र किेये जाये। बैठक में बताया गया कि शहर के एक चौराह पर रोबोट द्वारा यातायात नियंत्रण का प्रयोग सफल होने पर इस प्रयोग को 2 और चौराहों पर लागू कर देखा जाएगा. अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसका और विस्तार किया जायेगा।
बहुमंजिला पार्किंग बनाए जाएंगे
बैठक में बताया गया कि शहर में आवश्यकता के अनुरूप और बहुमंजिला पार्किंग बनाये जाएंगे. इसके लिए नगर निगम को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये। बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि शहर में लेफ्ट टर्न चौड़ा करने के कार्य को और अधिक गति दी जाए. बैठक में बताया गया कि राऊ बायपास चौराहे पर रोटरी हटाकर वहां सिग्नल लगाया जाएगा. बैठक में जानकारी दी गई की सरबटे बस स्टेण्ड को तोडऩे का कार्य आगामी दिनों में किया जायेगा. तोडऩे की कार्यवाही तथा मलबा हटाने के कार्य में लगभग 36 घंटे लगेंगें। इन 36 घंटों में सरबटे बस स्टेण्ड पर वाहनों की आवाजाही नहीं रहेगी। इन 36 घंटों के दौरान बसों का संचालन अन्य वैकल्पिक स्थान से किया जाएगा.
चित्र- कलेक्टर.


