- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
12 लाख की अफीम के साथ पकड़ाए तीन तस्कर
नारकोटिक्स शाखा ने की कार्रवाई
इंदौर. नारकोटिक्स शाखा के ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स विभाग की इन्दौर इकाई ने 2 किलो 800 ग्राम अवैद्य अफीम सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
नारकोटिक्स शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर ने बताया कि उप निरीक्षक हिमांशु चौहान को सूचना मिली थी कि सौदान सिंह पिता दुलेसिंह निवासी-खुरचानिया तहसील
गंगाधर जिला झालावाड़ राजस्थान, कमल सिंह पिता सुल्तानसिंह तॅंवर निवासी-डुंगरखेड़ी शामगढ़ मंदसौर और उसका साथी महेन्द्रसिंह पिता रामसिंह चौहान, निवासी-डुंगरखेड़ी शामगढ़ मंदसौर अवैध तौर से अफीम विक्रय एवं सप्लाई का धंधा करते हैं. 14 मई को अंकुर रिहेब सेंटर, इन्दौर-उज्जैन
गंगाधर जिला झालावाड़ राजस्थान, कमल सिंह पिता सुल्तानसिंह तॅंवर निवासी-डुंगरखेड़ी शामगढ़ मंदसौर और उसका साथी महेन्द्रसिंह पिता रामसिंह चौहान, निवासी-डुंगरखेड़ी शामगढ़ मंदसौर अवैध तौर से अफीम विक्रय एवं सप्लाई का धंधा करते हैं. 14 मई को अंकुर रिहेब सेंटर, इन्दौर-उज्जैनहाईवे के पास रात्रि 10:30 से 11:30 के करीब किसी पार्टी को अफीम सप्लाई करने वाले हैं, जो सिल्वर कलर की मारूति स्वीफ्ट कार एम.पी. 09 सी.सी.
4092 से आएंगे. इस सूचना पर नारकोटिक्स का बल व उप निरीक्षक घटना स्थल पर रवाना हुए. रात पौने तीन बजे अंकुर रिहेब सेंटर के सामने इन्दौर-उज्जैन बायपास रोड़ पर मारूति स्वीफ्ट कार आकर रूकी, जिसे पुलिस दल द्वारा घेराबंदी कर उसमें बैठे तीन व्यक्तियों सौदान सिंह, कमल सिंह और महेन्द्रसिंह की तलाशी ली गई. उनके पास से प्लास्टिक की पॉलीथीन में 2 किलो 800 ग्राम अफीम मिली. इस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मारूति स्विफ्ट कार एम.पी. 09 सी.सी. 4092 को भी जप्त किया गया. आरोपी से जब्त अवैद्य अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत रूपये 12,00,000 आंकी गई.

इस प्रभावी कार्यवाही में नारकोटिक्स थाना प्रभारी बी.डी. त्रिपाठी, उप निरीक्षक हिमांशु चौहान के साथ- साथ आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र सिंह कुशवाह का योगदान सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा.


