- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारतीय युवाओं की मुट्ठियों में रोजगार के अधिक अवसर: डॉ. भंडारी
इंदौर. इस समय देश और दुनिया में जो आर्थिक परिदृश्य भारतीय युवाओं के लिए है, उसमें रोजगार की कई संभावनाएं निर्मित हो रही है. दुनिया के विकसित और विकासशील देशों में अर्थव्यवस्थाओं के लिए कार्यशील आईटी, प्रोफेशनल्स की कमी हो रही है. ऐसे में भारत की नई पीढ़ी अच्छी संवाद क्षमता, कौशल विकास एवं अच्छी अंग्रेजी के साथ देश और दुनिया में अच्छे रोजगार प्राप्त कर रही है. यह निष्कर्ष हावर्ड विश्वविद्यालय के शोध अध्ययन में भी सामने आया है.
यह बात प्रसिद्ध कॅरियर काउंसलर और वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने मांगलिया स्थित शासकीय गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित प्रेरणा पथ कार्यक्रम में कही. कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स और टीच फॉर इंडिया द्वारा किया गया था. यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक शरद नाइक ने दी.
डॉ. भंडारी ने आगे कहा कि वर्तमान दौर में भारतीय युवाओं कीमुट्ठियों में रोजगार के अधिक अवसर हैं. 10 वीं बोर्ड के बाद उर्पयुक्त विषय का चयन विद्यार्थी की रूचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप किया जाना चाहिए. 10, 12वीं बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने के बाद यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाए तो सफलता निश्चित है.
जिज्ञासाओं का समाधान किया
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डॉ. भंडारी से कॅरियर को लेकर कई प्रश्न किए. डॉ. भंडारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को अपने जवाबों से शांत किया. अतिथि स्वागत बाफना मेडम, सुनीता अग्रवाल और प्रकाश पुराणिक ने किया। कार्यक्रम का संचालन शरद नाइक ने किया और अंत में आभार माना अंकुर पाटनी ने। कार्यक्रम में 9वीं से लेकर 12वीं तक के 3 सौ छात्रा-छात्राएं शामिल हुए।


