- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भ्रष्टाचारमुक्त भारत का निर्माण युवा करेगा: डॉ. सुब्बाराव
इंदौर. अब हमें किसी नेता पर दोषारोपण करने की बजाए स्वयं आगे आकर स्वस्थ भारत का निर्माण करना होगा. भारत में युवाओं की बड़ी संख्या है. यदि सारे युवा मिलकर ठान लें तो हमारा देश हिंसामुक्त, नशामुक्त, बेकारीमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त राष्ट्र बन सकता है.
यह बात गांधीवादी विचारक और नेशनल यूथ प्रोजेक्टर के संस्थापक डॉ. एसएन सुब्बाराव ने कही. वे इन दिनों इंदौर प्रवास पर हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. डॉ. सुब्बाराव नेआगे कहा कि देश को भाषावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद से उपर उठकर आगे आना होगा और यह काम केवल नेताओं के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है.
वोट बैंक की राजनीति के चलते देश में कई तरह की विषमताओं को हम समाप्त नहीं कर पा रहे हैं. भारत गौतम बुद्ध का महावीर, सम्राट अशोक, महर्षि अरविंद, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष, महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारंग का देश है. जहां सब लोग आपस में मैत्री, प्रेम, सद्भावना और भाईचारे के साथ रहते आए हैं. भारत की यही विविधता है कि उसकी एकता है. हमें इसे खंडित नहीं होने देना है.
देश को हम देना सीखें
डॉ. सुब्बाराव ने बताया कि आगामी दिसंबर में पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी श्री अमृतसर साहेब की ओर से राष्ट्रीय युवा मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसमें देशभर के हजारों युवा भाग लेंगे. मप्र से भी युवाओं ने आने सहमति दी है. नेशनल यूथ प्रोजेक्ट नई दिल्ली द्वारा इस तरह के आयोजन विगत कई वर्षों से किए जा रहे हैं.
एक सवाल के जवाब में डॉ. एसएन सुब्बाराव ने कहा कि हमारे युवाओं को हमेशा यह सोचना चाहिए कि मैं अपने राष्ट्र के लिए क्या अच्छा कर सकता हूं। देश को हम देना सीखें उससे लेने की अपेक्षा न करें.


