- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
वेस्टर्न इंडिया पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश को 10 पदक
इंदौर। अहमदाबाद (गुजरात) में वेस्टर्न इंडिया सीनियर पुरुष एवं महिला पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रॉफी का आयोजन जीएससी बैंक सहकार भवन में 13 से 15 दिसंबर को हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश ने 10 पदक जीते जिसमें 3 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल एवं 2 ब्रॉन्ज मेडल रहे। साथ ही टीम चैंपियनशिप में महिला टीम प्रथम रनरअप एवं पुरुष टीम चैंपियनशिप में द्वितीय रनरअप रही।
चैंपियनशिप में ध्रुव नायक, निशा धुरवे, सरगम चौहान ने स्वर्ण, अंशुल सोनकर, रवि यादव, अपूर्व दुबे, ईशा सिंह, नेहा मिश्रा ने रजत तथा अदिति बैराकी, रश्मि कपूर ने कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम मैनेजर दिनेश सिंह ठाकुर व कोच योगेन्द्र हार्डिया थे। के.एस. पवांर ने रैफरी की भूमिका निभाई। सभी खिलाडिय़ों को मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, रमेश दवे, के. आर. तिवारी, दिनेश पालीवाल, जगदीश राठौर, डब्ल्यू लाल, शरीफ खान, अजय जायसवाल, गुजन श्रीवास्तव, डॉ दीपक नागर ने बधाई दी।
परिणाम पुरुष भार वर्ग
66 किलोग्राम में उज्जैन के धुव्र नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
83 किलोग्राम में जबलपुर के अंसुल सोनकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
93 किलोग्राम में जबलपुर के रवि यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
120+ किलोग्राम में इन्दौर के अपूर्व दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
परिणाम महिला भार वर्ग
52 किलोग्राम में जबलपुर की निशा धुरवे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
57 किलोग्राम में इन्दौर की सरगम चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
63 किलोग्राम में छिंदवाड़ा की अदिति बैरागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
72 किलोग्राम में मुरेना की ईशा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
84 किलोग्राम में इन्दौर की रश्मि कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
84+ किलोग्राम में छिंदवाड़ा की नेहा मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया


