- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
लाल और सफेद ड्रेस कोड में सजकर आई ‘लव यू जिंदगी’ कार्यक्रम में सखियां
महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मनाया क्रिसमस एवं नया साल
इंदौर। महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के ‘लव यू जिंदगी’ कार्यक्रम के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रकोष्ठ से जुड़ी 150 महिलाओं ने जिंदगी के बारे में अपने विचार भी व्यक्त किए और क्रिसमस के उत्सव को भी पूरे आनंद के साथ आत्मसात किया।
साउथ तुकोगंज स्थित होटल साउथ एवेन्यू पर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में जिंदगी से जुड़े अनेक प्रेरक और दिलचस्प प्रसंग भी देखने-सुनने को मिले। लाल और सफेद ड्रेस कोड में सज-धजकर आई सखियों ने विभिन्न स्पर्धाओं मंे भी उत्साह के साथ भाग लिया।
इनमें क्रिसमस मेमोरी गेम में श्वेता बंसल, संगीता पाटनी, सरिता बागड़ी विजेता रहे। तंबोला एवं अन्य स्पर्धाओं में भी सखियों ने शामिल होकर पुरस्कार जीते। क्रिसमस केक काटकर सभी सखियों को वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रतिभा मित्तल ने कहा कि जिंदगी बहुत सुंदर और शालीन है, जिसके हर पल का सदुपयोग करना ही जीवन से प्रेम करना है। एक वर्ष पूर्व जब यह कार्यक्रम शुरू किया गया तब सदस्यों की संख्या केवल 60 थी जो अब बढ़कर 150 तक पहंुच गई है।

सखियों के लिए इस मौके पर अपने प्रेरणादायी विचारों और संस्मरणों को लिपिबद्ध कर उसे निबंध के रूप में भेजने का आग्रह भी किया गया। इसमें जो सर्वश्रेष्ठ विचार होंगे, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम की समापन बेला में सभी सखियों ने एक-दूसरे को क्रिसमस एवं नए वर्ष की बधाई तथा शुभकामनाएं भी सौंपी।


