- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
इंदौर में 34 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 4 मौत
इंदौर. शहर में 34 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों की संख्या 4461 हो गई. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 207 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1580 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1519 निगेटिव और 34 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 13 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4461 हो गया. वहीं 4 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 207 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 75969 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4461 पॉजीटिव निकले. इनमें से 207 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 12 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3290 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 964 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 45 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4356 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


