- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
इंदौर में 35 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 4 मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों तो मिल रहे है लेकिन इनकी संख्या में कमी आती जा रही है. शुक्रवार को भी केवल 35 नए पॉजीटिव मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 37 सौ पार हो गया. कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 3722 हो गई. वहीं 4 मौत के साथ मृतकों की संख्या 149 हो गई है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 1135 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 1048 निगेटिव और 35 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3722 हो गया. वहीं चार और मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 153 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 42827 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3722 संक्रमित निकले. इनमें से 153 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 81 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2324 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.
जबकि 1245 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 39 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3958 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


