- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंडेक्स अस्पताल से एक साथ 43 मरीज़ स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
धैर्य, संयम और समन्वय ने हरा दिया कोरोना को- मंत्री श्री सिलावट
इंदौर. शहर में एक ओर जहां लॉक डाउन का कड़ाई से पालन हो रहा है, वहीं स्वस्थ होकर घर पहुंचने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन कोरोना से जंग जीतकर लोग अपनों के पास पहुंच रहे हैं। डेक्स मेडिकल कॉलेज से आज कोरोना बीमारी से जीतकर 43 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौटे. इस वक़्त अस्पताल में 270 से अधिक भर्ती मरीज हैं और लगातार उन सभी मरीजों की सेहत बेहतर हो रही है. इन 43 मरीजों की दो बार की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त होने के बाद आज छुट्टी मिली.
घर जाते हुए स्वस्थ हुए मरीजों को बधाई और शुभकामनायें देने के लिये और अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ का मनोबल बढाने के लिये तुलसीराम सिलावट, मंत्री मध्यप्रदेश शासन, प्रशासनिक अधिकारी अजय वाजपेयी, एसडीओपी, खुडेल थाना प्रभारी रूपेश दुबे अपर कलेक्टर संतोष टैगोर, एस डी एम आर एस मंडलोई, उप जैल अधिक्षक, लक्षमण सिंह भदौरिया जी मौजूद थे
संकट के इस समय में एक साथ 43 मरीज़ों का स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होना सभी के लिए एक खुशखबरी है। और यही ख़ुशख़बरी इंदौर में इस आशा का संचार करती है कि हम जल्द ही कोरोना को हराने में क़ामयाब होंगे।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंडेक्स अस्पताल पहुँच कर सभी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अस्पताल के समस्त स्टॉफ, डॉक्टर एवं स्वस्थ हुए व्यक्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने यह जंग धैर्य, संयम एवं समन्वय से जीती है।
उन्होंने कहा कि बेशक कोरोना वायरस संपूर्ण विश्व के लिए अभी भी एक चुनौती है, लेकिन इंदौर इस चुनौती का दृढ़ संकल्प से सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों द्वारा विषम परिस्थिति में दिया जाने वाला सर्वोच्च योगदान है, जिसके लिए वह सभी को नमन करते हैं।
जो व्यक्ति डिस्चार्ज होकर घर जा रहे थे, उन्हें मंत्री की सिलावट ने संदेश दिया कि वे इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें एवं निडर होकर, संपूर्ण सावधानी बरत कर समाज का साथ दें। उन्होंने बताया कि स्वस्थ हुए व्यक्ति हम सभी के लिए उदाहरण हैं कि कोरोना को हराना नामुमकिन नहीं।

इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने इस अवसर पर बताया कि मध्यप्रदेश में पहली बार किसी अस्पताल से इतनी बड़ी संख्या में स्वस्थ हुए मरीजों को एक ही दिन में डिस्चार्ज किया जा रहा है. मरीज़ो को उचित दवाइयां, नर्सिंग केयर, स्पेशल डाइट तथा आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिस से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. हम माननीय श्री तुलसीराम सिलावट के विशेष आभारी हैं कि वे हम सभी का मनोबल बढाने के लिए विशेष रूप से उपस्थित हुए.
श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री, मध्यप्रदेश शासन ने इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा – मुझे आपके बीच यहाँ आकर बहुर ख़ुशी है कि इतनी बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं. अब यह आप की जिम्मेदारी है कि अपने परिवार, कॉलोनी का विशेष ध्यान रखें, सावधान रहे और जागरूकता फैलाएं.
श्री सिलावट ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन से भी बात की और आपसी सामंजस्य को इसी तरह बनाए रखने को कहा और आश्वासन भी दिया कि मरीजों की सेहत से जुड़े किसी भी मामले में सावधानी रखें और निश्चित रहे, किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी.
संस्था के वाईस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज़ो की हालत में तेज़ी से हो रहे सुधार को देखते हुए जल्द ही बड़ी संख्या में दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने की आशा है. इसका श्रेय श्री भदौरिया ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के एडिशनल डायरेक्टर श्री आर सी यादव, नितिन गोठवाल, नोडल अफसर डॉ. सुधीर मौर्य, को ऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाडा और नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, को कोऑर्डिनेटर डॉ. धीरज शर्मा, हिमांशु सिंह को दिया है जिनके निर्देशन में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी एक प्रकार का सामंजस्य बनाकर चौबीसों घंटे अपना कार्य निष्पादन कर रहे हैं.


