- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
अग्रवाल परिचय सम्मेलन के मंच पर युवती पायलेट सहित पहुंचे460 प्रत्याशी, सबने बताई अपने भावी जीवन साथी से अपेक्षाएं
अग्रवाल महासभा की मेजबानी में गाँधी हॉल में चल रहे परिचय सम्मेलन में महिला अतिथियों ने किया शुभारम्भ – आज बाटेंगे सकोरे
इंदौर, 29 मार्च। श्री अग्रवाल महासभा की मेजबानी में वरिष्ठ समाजसेवी स्व. मिश्रीलाल गोयल की स्मृति में गांधी हाल परिसर में चल रहे अ.भा. निःशुल्क अग्रवाल परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन मंच पर निजी विमान कम्पनी में पायलेट के पद पर कार्यरत युवती प्रत्याशी ने पहुंचकर बेबाकी से अपना परिचय दिया। रविवार को सम्मेलन स्थल का नजारा कुछ अलग ही था। पांडाल से लेकर मंच तक चारों ओर पैर रखने की जगह भी नहीं मिल पा रही थी। गांधी हॉल परिसर देशभर से आए मेहमानों से खचाखच भरा रहा। इसके बावजूद मेहमानों ने खुलकर आयोजकों को बधाई देते हुए यहां की गई बैठक, भोजन, स्वल्पाहार एवं अन्य व्यवस्थाओं की खुले मन से सराहना की। शाम ढलते-ढलते 460 प्रत्याशियों ने मंच पर पहुंचकर अपने भावी जीवनसाथी से अपनी अपेक्षाएं भी बताई। अनेक प्रत्याशियों ने बिना दहेज़ के विवाह करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
रविवार को सुबह नर्मदापुरम से आई समाजसेवी गायत्री अग्रवाल, इटारसी की पार्षद मनीषा अग्रवाल और कन्नोद की इंदु गोयल के आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन एवं माल्यार्पण के साथ सम्मेलन के दूसरे दिन की कार्रवाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर खातेगांव के सुनील अग्रवाल, हरदा के आशीष अग्रवाल, पचोर के कमलेश गोयल और राजेश जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंघल भी शुभारंभ समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे जिन्होंने अपने संबोधन में शादी की बढती उम्र और छोटे होते परिवारों पर चिंता व्यक्त की।
सांयकालीन सत्र में विधायक गोलू शुक्ला ने भी परिचय सम्मेलन के मंच पर पहुंचकर बाहर से आए प्रत्याशियों और पालकों का अभिनन्दन किया और आयोजकों को बधाई दी। मेहमानों, पालकों और प्रत्याशियों की आवभगत का जिम्मा संस्था के समन्वयक संतोष गोयल, अध्यक्ष डॉ. सतीश गोयल, अजय बंसल, मनीष जैन, नवीन गोयल, एल.बी. अग्रवाल तथा मातृशक्ति की ओर से उर्मिला गोयल, पुष्पा गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, ममता शर्मा, शिवानी मेहता आदि ने संभाला और सभी मेहमानों की अगवानी की। आज भी 50 प्रत्याशियों ने स्पॉट पंजीयन कराया।
रविवार को अहमदाबाद, बड़ौदा, झालोद, दाहोद, औरंगाबाद, जलगांव, सेंधवा, बड़वानी, कुक्षी, रतलाम, धार, राजगढ़ एवं आसपास के जिलों के प्रत्याशियों ने मंच पर आकर अपने परिचय दिए और भावी जीवन साथी को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। मंच का संचालन कर रहे विनोद अग्रवाल, इंदु अग्रवाल एवं पिंकी अग्रवाल ने प्रत्याशियों को मंच पर बुलाने और उनका परिचय देने का काम दिलचस्प तरीके से अंजाम दिया। सुबह से शाम तक विभिन्न चरणों में आयोजित परिचय सत्रों में कुल 460 प्रत्याशी मंच पर पहुंचे। सम्मेलन का समापन सोमवार 30 मार्च को सांय 6 बजे होगा। इसके पूर्व सुबह 11 बजे से समापन दिवस के परिचय सत्र का शुभारंभ होगा।
निहारिका का आकर्षण – सम्मेलन में कार्यालय के पास सभी प्रत्याशियों के चित्र एवं पंजीयन संख्या सहित एक गैलरी ’ निहारिका’ बनाई गई है, जिसमें सभी प्रत्याशियों के चित्र एवं अन्य विवरण भी दर्शाए गए हैं, जिन्हें देखकर पालक अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चयन कर सम्पर्क कर रहे हैं। इससे समय की भी बचत हो रही है और अनेक प्रत्याशी एवं पालक आपस में सीधे सम्पर्क कर रिश्ते की बात चला रहे हैं।


