- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
अभिनेत्री निधि अग्रवाल के रैंप वॉक ने जीता दिल
शायशा शिंदे ने ‘त्रिकाल दृष्टि’ में दिखाया भविष्य का फैशन
मोयरा सरिया प्रेजेंट ‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ सीजन-4 का हुआ समापन
इंदौर, 29 मार्च 2026। मोयरा सरिया प्रेजेंट ‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ सीजन-4 के तीसरे और आखिरी दिन शनिवार को रैंप पर क्रिएटिविटी और स्टाइल के अनोखे संगम का नजारा देखने को मिला। मोयरा सरिया प्रेजेंट शायशा शिंदे के कलेक्शन इस शाम की जान रहे, जिसे शो स्टॉपर अभिनेत्री निधि अग्रवाल और प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर उतारा। उनके कलेक्शन ‘त्रिकाल दृष्टि’ में भविष्य के फैशन की झलक नजर आई रैंप पर शो स्टॉपर के साथ विमल तोड़ी, चेयरमैन और फाउंडर, मोयरा सरिया एवं एनआईएफ ग्लोबल, इंदौर की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोडी भी चले।

‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ सीजन-4 के लिए शनिवार की शाम बेहद खास रही, क्योंकि इस दिन का आखिरी सेगमेंट मशहूर फैशन डिजाइनर शायशा शिंदे के नाम रहा, जब मोयरा प्रेजेंट शायशा शिंदे ने नए कलेक्शन ‘त्रिकाल दृष्टि’ से रैंप पर भविष्य के फैशन को उतारा। उनके कलेक्शन में स्टाइल ही नहीं, शक्ति और आत्मविश्वास की झलक नजर आई। मशहूर अभिनेत्री निधि अग्रवाल के शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक ने इसे और दमदार बना दिया। उनके साथ रैंप पर चले विमल तोड़ी, चेयरमैन और फाउंडर, मोयरा सरिया एवं एनआईएफ ग्लोबल, इंदौर की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोडी ने शाम को और खास बना दिया। फैशन डिजाइनर शायशा शिंदे ने अपने कलेक्शन को तीन हिस्सों ‘द ऑरेकल ऑफ द फ्यूचर’, ‘द प्रिंसेस ऑफ कंट्रोल्ड कैओस’ और ‘द लास्ट हाई प्रीस्टेस’ में दिखाया। हर सेगमेंट में अलग फैब्रिक और अलग काम रहा। उनके कलेक्शन में मिक्सड फैब्रिक और 3डी वर्क भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस कलेक्शन की खासियत इसके फ्लूइड और बोल्ड सिल्हूट्स रहे, जो रेगिस्तान की बदलती रेत से प्रेरित थे। ड्रेप्ड फैब्रिक्स, जटिल सरफेस ऑर्नामेंटेशन और मेटालिक एक्सेंट्स ने लाइट और शैडो के खूबसूरत मेल को उभारा। शहर के फैशन प्रेमियों ने इस कलेक्शन को खूब सराहा।
‘द जर्नी ऑफ थ्रेड्स एंड हैंडलूम्स’ में नजर आया प्रदेश का गौरव
पहला सेगमेंट ‘द पेजेंट इंडिया कंपनी ओरा बाय अनामिका’ के नाम रहा। इस कलेक्शन में भारतीय परंपरागत पहनावे साड़ी का जलवा रहा। चटक और पेस्टल रंगों में पारंपरिक साड़ी के अलावा रेडी टू वियर साड़ियों का भी जबरदस्त कलेक्शन लेकर मॉडल्स रैंप पर उतरीं। दूसरा सेगमेंट ‘पाकीजा लक्स’ के नाम रहा। फैशन डिजाइनर मुमताज़ खान ने अपने खास कलेक्शन ‘द जर्नी ऑफ थ्रेड्स एंड हैंडलूम्स’ में भारतीय परंपरा और हैंडलूम की खूबसूरती से रूबरू कराया। कलेक्शन में मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध चंदेरी और महेश्वरी फैब्रिक की शुद्धता और टाइमलेस एलिगेंस देखने को मिली। कलेक्शन की खासियत इसकी सादगी और क्लासिक स्टाइल रही। कम एम्बेलिशमेंट और क्लीन सिल्हूट्स के जरिए हर आउटफिट में फैब्रिक की असली खूबसूरती को उभारा गया और कपड़ों की सादगी में भी शाही अंदाज नजर आया। रैंप पर साड़ियां, लहंगे, शेरवानी, भोपाली ड्रेस, घरारा, चंदेरी टिश्यू के वेस्टर्न ड्रेस और जेंट्स सूट जैसे कई आकर्षक आउटफिट्स पेश किए गए, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। डिजाइनर मुमताज ने बताया कि उनका यह कलेक्शन उन कारीगरों को समर्पित था, जो सालों से पारंपरिक बुनाई की कला को जिंदा रखे हुए हैं। शो के ओपनर के रूप में दिल्ली के सुपर मॉडल सऊद खान ने रैंप पर एंट्री ली। वहीं, मुंबई के अभिनेता शाहवर अली शो स्टॉपर बने और उन्होंने अपनी मौजूदगी से शो में चार चांद लगा दिए।
एनआईएफ ग्लोबल, इंदौर की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोडी ने बताया कि यह तीन दिन इंदौर शहर के लिए न केवल फैशन के लिहाज से, बल्कि एनआईएफ ग्लोबल के स्टूडेंट्स के लिए भी सीखने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। स्टूडेंट्स को जहां मंच मिला। वहीं, इंदौर के फैशन प्रेमियों को नए ट्रेंड से रूबरू होने का मौका मिला।


