- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार
चोरी व लूट की घटनाओं के 14 मोबाइल बरामद
इन्दौर. बाणगंगा पुलिस ने डकैती की डालने की योजना बनाते हुए 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
बाणगंगा पुलिस की टीम को भवानी नगर में अंवन्तिका गैस पम्प के पास खाली स्थान भवानी नगर में इकट्ठे होकर डकैती की योजना बना रहे बदमाशो की सूचना मिली. उक्त सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर हथियारबंद आरोपियों राहुल पिता कमोडीलाल अहिरवार (21) निवासी शिवकंठ, राहुल पिता रामलाल सोंलकी (26) निवासी भवानी नगर, विशाल उर्फ टावर पिता गणेश चौहान (22) निवासी भवानी नगर, योगेश्वर उर्फ योगेश पिता चैनसिहं टेकाम उम्र 19साल निवासी शिवकंठ नगर और गौरव पिता मांगीलाल राठौर (19) निवासी सावेंर रोड को धरदबोचा.
पुलिस टीम ने आरोपियों से हथियार 2 तलावर, 2 चाकू, टामी, चाबियों का गुच्छा 1 नग, पेचकस 1 नग जप्त कर गिरफ्त में लिया. आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ये सभी शातिर बदमाश हैं. इन्होंने शहर के विभिन्न जगहों पर मोबाइल चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया.
इनके पास से चोरी, लूट आदि के 14 संदिग्ध मोबाईल कीमत 1,40,000 रूपये और उक्त वारदातों में प्रयुक्त तीन मोटर सायकलें कीमतें 1,65,000 रूपये कुल मश्रुका 3,05,000 रूपये का बरामद किया गया है. उक्त बदमाशों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिसने और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है ।


